पाक डेली गेशन से मोदी ने कहा कि 'आप सब वापस चले जाइये'

Narendra Modi
अहमदाबाद। पाकिस्‍तान द्वारा सीज फायर तोड़ने पर भारत के केंद्रीय नेतृत्‍व ने भले ही खुलकर कुछ न बोला हो लेकिन गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात सम्‍मेलन 2013 में पाकिस्‍तान से आये डेलीगेशन को वापस कर दिया। कहा जा रहा है कि भारत पाक सीमा पर बने तनाव को देखते हुए मोदी ने यह कदम उठाया।

हर साल की तरह इस साल भी वाइब्रेंट गुजरात सम्‍मेलन का आयोजन हुआ जिसमें पाकिस्‍तान का प्रतिनिधिमंडल भी आया, लेकिन मोदी ने विनम्रतापूर्वक उनसे वापस जाने के लिए कह दिया। ऐसा माना जा रहा है कि अगर इस सम्‍मेलन में पाक के डेलीगेट्स होते तो भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ जाती। इस मुद्दे पर अभी तक गुजरात सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है।

मोदी के इस कदम को उनके राष्‍ट्रीय राजनीति में बढ़ते प्रभाव के तौर पर देखा जा रहा है और यह भी कहा जा रहा है कि वह अब कोई गलती नहीं करना चाहते हैं। आने वाले 2014 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को बतौर प्रधानमंत्री देखा जा रहा हैं। उनके इस फैसले की प्रशंसा की जा रही है। वहीं केंद्र सरकार की तरफ से पाकिस्‍तान के इस कायरतापूर्ण कार्य के लिए कुछ नहीं कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+