हाफिज सईद ने दी कश्मीर को तहस-नहस करने की धमकी

समाचार एजेंसी रॉयटर्स को फोन पर हाफिज सईद ने बताया कि हम किसी भी सेना या सैन्य ऑपरेशन का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, लेकिन भारतीय इस विकल्प को चुन रहे हैं। सईद ने कहा कि तसकतवर देशों के साथ मिलकर भारत पाकिस्तान को अस्थिर करने के प्रयास कर रहा है।
इस बयान से पहले खबर आयी थी कि हाल ही में सरहद पर दो भारतीय सैनिकों के सिर कलम किये जाने की वारदात को अंजाम देने के बाद जिस समय पाकिस्तान सेना जश्न मना रही थी, उस समय हाफिज सईद भी वहां बधाई देने पहुंचा था।
इस घटना के बाद भारत ने बॉर्डर पर सेना को अलर्ट कर दिया है। साथ ही भारत ने पाकिस्तान की तीखे शब्दों में इस घटना की निंदा की। वहीं पाकिस्तान सरकार का कहना है कि उनके सैनिकों ने ऐसा कोई काम नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications