नरेंद्र मोदी गुजरात के 'अर्जुन' हैं : मुकेश अंबानी

राज्य में निवेश करने के लिए इस समिट में देश के कई बड़े उद्योगपतियों को आमन्त्रित किया गया था। इस मौके पर गोदरेज के चेयरमैन आदि गोदरेज ने कहा कि गुजरात का विकास बेहतर नीति और सशक्त नेतृत्व के चलते ही हो पा रहा है। उन्होने उम्मीद जतायी कि आने वाले वक्त में भारत दुनिया के लिए आईटी और ज्ञान का फिर से केंद्र होगा।
यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष रॉन समर ने गुजरात के विकास की तारीफ करते हुए कहा कि इस प्रदेश ने ऐसे समय में आर्थिक प्रगति की है जब विश्व आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहा है। यह बेहतर नेतृत्व के कारण ही संभव हो पाया है कि आज गुजरात का आर्थिक विकास दोहरे अंकों को छू रहा है।
समारोह में आये सभी उद्योगपतियों ने प्रदेश में निवेश की बात की लेकिन किसी ने भी मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं बताया। मोदी के ही प्रयासों से पिछले कुछ वर्षों में गुजरात में 20 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आये, जिन पर कार्य हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications