बेटे अखिलेश की सरकार से पापा मुलायम दुखी, कहा- मंत्री बदलो

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलायम ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में माना है कि अखिलेश के मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। मुलायम सिंह ने कहा कि इस बात की जानकारी उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं से ही मिल रही है। बता दें कि इस बैठक में अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव भी मौजूद थे। इस मौके पर रामगोपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कुछ ऐसे नौजवान लोगों को महत्व दे रखा है जिन्होंने पार्टी के लिये कुछ ज्यादा काम नहीं किया है।
रामगोपाल यादव ने कहा कि पार्टी में कुछ लोग इस बात का दावा करते हैं कि वो अखिलेश यादव के टीम के हैं। इतना ही नहीं उन लोगों ने बाकायदा अपना विजिटिंग कार्ड भी छपवा लिया है। से बिल्कुल ही ठीक नहीं है। वहीं अखिलेश यादव ने इस बात को दोहराया है कि यूपी सरकार अच्छा काम कर रही है। मालूम हो कि बुधवार को लखनऊ में मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में मीडिया को एंट्री नहीं दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक मुलायम ने ये कहा कि हमें मालूम है कि तमाम मंत्री कमाई कर रहे हैं और पार्टी के कार्यकर्ता हमें इस बात की जानकारी देते हैं कि मंत्री भ्रष्टाचार कर रहे हैं। ऐसे मंत्रियों को बदलना होगा।












Click it and Unblock the Notifications