भारतीय जवानों को नहीं मारा, भारत झूठा: पाकिस्तान
नई दिल्ली। पाकिस्तान सैनिकों की नापाक हरकत पर जहां पूरे भारत और इंटरनेशनल मीडिया में भूचाल आया हुआ है वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने सीधे तौर पर भारत को इस बात के लिए झूठला दिया है। पाकिस्तान की ओर से बयान जारी किया गया है कि भारत जानबूझकर पाकिस्तान की सेना को बदनाम कर रहा है। पाकिस्तान के डीजीएमओ जनरल नदीम ने कहा कि यह सब भारत अपनी गलती को छिपाने के लिए कर रहा है। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय जवानों की हत्या नहीं की।
उन्होंने कहा कि दो दिन पहले भारत की गोलाबारी से एक पाक सैनिक की मौत हो गयी थी जिसकी वजह से अमेरिका समेत विश्व के कई बड़े देशों की मीडिया में भारत की जमकर छिछालेदर हुई थी लेकिन भारतीय सेना और भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से ना तो कोई सफाई पेश की गयी और ना ही खंडन किया गया। आज जवानों की मौत के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराकर वो अपनी गलती पर पर्दा डालकर लोगों का ध्यान हटाना चाह रहा है। हालांकि उन्होंने भारतीय दावे की जांच कराने के लिए तैयार रहने की बात कही है।
गौरतलब है कि मंगलवार शाम को जम्मू-कश्मीर के मेंढ़र सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर हमला किया। इस हमले में भारत के दो जवान शहीद हो गये हैं। पाक सैनिकों की ओर से भारतीय जवानों के शवों के साथ काफी बुरा बर्ताव किया है। पाकिस्तान सैनिकों ने भारतीय जवानों के सिर को धड़ से अलग कर दिया।कहा जा रहा है कि पाक सैनिंकों ने नियंत्रण रेखा को क्रास करके पहले हमला किया था जिसका विरोध भारतीय सैनिंकों ने किया था जिसका बदला लेने के लिए पाक सैनिकों ने हमला किया है।













Click it and Unblock the Notifications