पाक सेना की नापाक करतूत कायरतापूर्ण: भाजपा

BJP Flag
लखनऊ। जम्मू-कश्मीर में भारतीय जवानों की पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई नृशंस हत्या घोर निन्दनीय है, यह पाकिस्तान का कायरता पूर्ण कृत्य है। भारतीय जनता पार्टी, उन शहीदों के प्रति विनम्र श्रृद्धाजंलि अर्पित करती है। सन् 1999 की कैप्टन सौरभ कालिया एवं उनके पांच अन्य सहयोगी सैनिकों के साथ घटी घटना जैसी पुनरावृत्ति आज फिर की गयी है। शहीद हेमराज का शव मथुरा उनके गांव पहुंचने पर केन्द्र एवं राज्य सरकार का कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ, और तो जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी अन्तिम समय पर पहूंचे।

यह उस शहीद का अपमान तो है ही शहीदों के संबन्ध में भारत की स्थापित परम्पराओं का उल्लंघन है। पाकिस्तान के इस दुश्साहस का मूल कारण केन्द्र सरकार का डुलमुल रवैया है। सरकार द्वारा कश्मीर में भारत की सेना को कम करने का निर्णय करने के कारण भारतीय सेना का मनोबल गिर रहा है और आतंकियों का मनोबल बढ़ रहा है।

दुनियां में वांछित खूंखार आतंकी दाऊद के समधी पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद को भारत में वीज़ा देने जैसे कृत्यों के कारण भी सेना का मनोबल गिरता है। पाकिस्तान को उसी के भाषा में जवाब देना चाहिए। पाकिस्तान से राजनायिक सम्बन्ध विच्छेद करना चाहिए। भारत को अन्तर्राष्ट्रीय दवाब बनाकर पाकिस्तान की इस टुकड़ी पर जिसने यह नृशंस कृत्य किया है, अन्तर्राष्ट्रीय कानूनों के अन्तर्गत कोर्ट मार्शल होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+