बिहार: ट्रक पलटने से 25 मजदूरों की दर्दनाक मौत

25 killed in Bihar road accident
पटना। गुरुवार की सुबह बिहार के औरंगाबाद में 25 लोग घने कोहरे की भेंट चढ़ गये। घने कोहरे के चलते मजदूरों से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई और 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में 9 बच्‍चे, 9 महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं। इस हादसे में आधा दर्जन के घायल होने की भी सूचना है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये नजदीक के अस्‍पताल में भर्ती कराते हुए शवों को पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है। मरने वाले सभी मजदूर झारखंड के रहने वाले हैं।

पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि घने कोहरे के चलते ट्रक का ड्राइवर ट्रक पर से संतुलन खो बैठा और ट्रक पलट गई। घटना आज तड़के चार बजे की है। पुलिस ने बताया कि औरंगाबाद हेड क्‍वार्टर से 12 किलोमीटर रिसियक थाना क्षेत्र में एनएच 91 पर यह हादसा हुआ। ये मजदूर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि ट्रक पर कुल 40 मजदूर सवार थे। ट्रक पर धान भी लदा हुआ था। ट्रक के पलटने के बाद अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने से हो गई।

प्रत्‍यक्षदर्शियों की मानें अधिकतर लोगों के शव धान के बोरे के नीचे दबे थे जिन्‍हें स्‍थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। कोहरे और ठंड के कारण हादसे की खबर लगभग एक घंटे बाद पुलिस तक पहंची इसके चलते शवों को निकालने में खासा वक्‍त लग गया। पुलिस ने शवों को पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है और घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+