लखनऊ में तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस, अबतक 114 की मौत

Cold wave continues to sweep north India; Lucknow shivers at -0.2 degree Celsius
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में रिकॉडतोड़ सर्दी का सितम जारी है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तापमान 0 डिग्री के नीचे चला गया है। आज सुब‍ह 8:30 बजे तापमान -0.2 रिकॉर्ड किया गया। मालूम हो शीतलहर के चलते पूरे उत्‍तर भारत में ठंड का प्रचंड जारी है। उत्‍तर प्रदेश में तापमान लगातार कम हो रहा है और भयंकर शीतलहर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

सरकारी आंकड़ों की मानें तो ठंड से पिछले 24 घंटों के भीतर 114 लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को न्‍यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अगर राजधानी दिल्‍ली की बात करें तो सोमवार की रात दिल्ली में भी न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। मालूम हो कि राजधानी में 2 जनवरी को ठंड का 44 वर्षों का रिकार्ड टूट गया था। उस दिन अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो उत्‍तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर सबसे सर्द क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान पहली बार शून्य से नीचे चला गया। यहां का तापमान शून्य से नीचे 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूबे में लखनऊ के अलावा नजीबाबाद, अलीगढ़, आगरा सहित पूरे पूर्वांचल में शीतलहर और ठंड की वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। राजधानी के अलावा आगरा का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री, नजीबाबाद में एक डिग्री, अलीगढ में 1.4 और लखीमपुर खीरी में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 6.1, वाराणसी का 3.9, बीएचयू क्षेत्र में 4.2 और गाजीपुर में दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+