दिल्‍ली गैंगरेप: लंदन में भी हुए पीडि़ता को न्‍याय दिलाने के लिए प्रदर्शन

लंदन। दिल्‍ली गैंगरेप की घटना में न्‍याय दिलाने के लिए अब भारत के बाहर भी प्रदर्शन होने लगे है। इस मामले में न्‍याय की गुहार लगाते हुए लंदन में भारतीय उच्‍चायोग के सामने लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस घटना ने हर संवेदनशील इंसान को हिला कर रख दिया है। अत: हम चाहते हैं कि सरकार इस मसले पर न्‍याय करे और दोषियों को सख्‍त से सख्‍त सजा दे। इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन लंदन के 'साउथहाल ब्‍लैक सिस्‍टर्स' ने किया है।

इस प्रदर्शन में आयीं ब्रिटिश एशियाई फिल्‍म निर्माता गुरिंदर चड्ढा ने कहा है कि इस घटना ने मुझे झकझोर दिया है। भारत एक महान देश है, जहां लोकतंत्र है और किसी भी अन्‍याय के खिलाफ जनता पूरे जोर शोर से अपनी आवाज उठाती है। हम चाहते हैं कि इस मामले में न्‍याय हो। यह प्रदर्शन मध्‍य लंदन में 'इंडिया हाउस' के नजदीक हुआ, प्रदर्शन के दौरान व्‍यवस्‍था सुचारू रूप से बनाये रखने के लिए सुरक्षा व्‍यवस्‍था का खास ख्‍याल रखा गया है। लोग 'हल्‍ला बोल' और 'वी वान्‍ट जस्टिस' जैसे नारे तख्तियों में लिख कर आये हुए थे।

Delhi gangrape

साउथहाल ब्‍लैक सिस्‍टर्स की एक अन्‍य प्रदर्शनकारी राहिला गुप्‍ता ने कहा है कि भारत के महाशक्ति बनने के लिए यह जरूरी है कि इस तरह की घटनाओं को रोंका जाय। सभी के लिए एक स्‍वस्‍थ माहौल हो। उन्‍होने कहा कि रेप के खिलाफ बने कानून के बेहतर कार्यान्‍वयन की जरूरत है।

इस प्रदर्शन में सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी छात्र भी सम्मिलित थे। लंदन स्‍कूल आफ इकोनॉमिक्‍स के एक 21 वर्षीय छात्र ने कहा कि 'रेप एक विश्‍व व्‍यापी समस्‍या है अत: यह जरूरी है कि इसके दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्यवाही की जानी चाहिए। जिससे कि इन घटनाओं को रोंका जा सके। लंदन के कई महिला संगठन जैसे एंड वायलेन्स अगेन्स्ट वूमन नेशनल कोएलिशन, न्यूहैम एशियन वूमन्स प्रोजेक्ट, साउथ एशिया सॉलिडेरिटी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+