अबू आजमी ने कहा कि गैर मर्दों के साथ न घूमें महिलाएं

अबू आजमी ने आज दिये गये अपने बयान में रेप के कारणों के पर बोलते हुए कहा है कि बलात्कार से बचने के लिए महिलाओं को गैर मर्दों के साथ नहीं घूमना चाहिए। महिलाओं को देर रात भी नहीं घूमना चाहिए। उन्होने नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें बलात्कार से बचने के लिए सही कपड़े पहनने चाहिए। ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए जो बदन दिखाऊ हो।
अबू आजमी महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष है वह 2002 से 2008 तक समाजवादी पार्टी की तरफ से राज्य सभा सदस्य भी रह चुके हैं। उन्होने अपने विवादास्पद बयान के अलावा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का भी समर्थन किया हैं। जिसमें मोहन भागवत ने कहा था कि बलात्कार एक निंदनीय और खतरनाक घटना है जो कि सिर्फ इंडिया में होती है भारत में नहीं।
अबू आजमी के इस बयान से नया विवाद खड़ा हो गया है। पहले ही बलात्कार होने के कारणों पर नेताओं ने बेतुके बयान दिये है। इसमें धर्म गुरू आसाराम बापू भी शामिल हैं जिन्होने कहा था कि बलात्कार के लिए सिर्फ पुरूष ही नहीं महिलाएं भी जिम्मेदार हैं क्योंकि ताली एक हाथ से नहीं बजती है। उन्होने दिल्ली गैंग रेप के मामले में कहा था कि अगर लड़की बलात्कारियों को भाई बना लेती तो शायद इस तरह का परिणाम न भुगतना पड़ता।












Click it and Unblock the Notifications