हम भागने वालों में से नहीं हैं, खुद कानून के सामने पेश होंगे

एमआइएम के अध्यक्ष और अकबरूद्दीन के भाई असद्दीन ओवैसी ने रंगरेड्डी जिले की एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा है कि वह जब लंदन से लौटकर आयेगा तो आत्मसमर्पण करेगा, वह इस समय वहां अपना इलाज करवा रहा है। स्थानीय अदालत के आदेश पर उस्मानिया विश्वविद्यालय की पुलिस ने अकबरूद्दीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इस घटना पर पुलिस महानिदेशक वी. दिनेश रेड्डी ने कहा है कि एमआइएम विधायक के लंदन से लौटने के बाद ही उन पर कार्यवाही की जाएगी, तब तक हम उनका इंतजार कर रहे हैं। वहीं एमआईएम के अध्यक्ष ने असद्दीन ओवैसी ने कहा है कि हम लोगों की लड़ाई हिंदुओं के खिलाफ नहीं बल्कि भाजपा और मुख्यमंत्री किरण रेड्डी के खिलाफ है। उन्होने कहा कि हमें अयोध्या का ढ़ाचा ढहाने वालों और गुजरात के गुनहगारों से देश भक्ति का पाठ सीखने की जरूरत नहीं है। उन्होने कहा कि भाजपा अकबरूद्दीन का विरोध कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications
