सर्दी के सितम से परेशान लोग, दिल्ली में पारा 1 डिग्री

नई दिल्ली। गलन वाली ठंड ने दिल्लीवासियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। आज सुबह पारा गिरकर 1 डिग्री हो गया है जिससे दौड़ती-भागती दिल्ली की रफ्तार को धीमा कर दिया है। ऑफिस और वर्किंग डे होने के कारण लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हैं। दिल्ली में सर्दी का कहर बढ़ता जा ही है। पारा लगातार नीचे ही गिरता जा रहा है।

वहीं दिल्ली की ठंड का असर आस-पास के इलाकों में भी देखने को भी मिल रहा है। दिल्ली के अलावा सर्दी का कहर उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में भी बरपा है। ठंड का असर सबसे ज्यादा यातायात सेवाओं पर पड़ रहा है। यूपी में ठंड से मरने वालों की संख्या ने 170 का आंकड़ा छू लिया है। सौ से ज्यादा ट्रेनें लेट से चल रही हैं तो वहीं दूसरी ओर पचास से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। हालांकि कि राज्य सरकारों की ओर से लोगों को कंबल और अलाव की सुविधायें दी जा रही हैं लेकिन फिर भी लोगो ठिठुरने को मजबूर है। राजधानी लखनऊ में सुबह का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

Cold
मौसम विभाग ने लोगों को हिदायत दी है कि बिना जरूरत के वो घरों से बाहर ना निकले क्योंकि सावधानी ही बचाव है। शीत लहरों की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरा असर पड़ेगा। खासकर यह मौसम बच्चों के लिए जानलेवा हो सकता है। जरूरत पड़ने पर अगर बाहर निकलना भी पड़े तो पूरे कपड़े पहनकर बाहर निकले, जिसमें सिर पूरी तरह से ढका हो।।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+