अकबरूद्दीन ने कहा कि अभी आत्‍मसमर्पण नहीं करूंगा

Akbaruddin Owasi
हैदराबाद। एक समुदाय के खिलाफ घृणा फैलाने वाला भाषण देने वाले मजलिस-ए-इत्‍तेहादुल मुसलमीन (एमआईएम) के विधायक अकबरूद्दीन ओवैसी ने पुलिस के सामने आत्‍मसमर्पण करने से इंकार कर दिया। ऐसा कहा जा रहा था कि वह लंदन से वापस लौटने के बाद आत्‍मसमर्पण कर देंगे। एमआईएम के अध्‍यक्ष और अकबरूद्दीन के बड़े भाई असद्दीन ओवैसी ने भी शनिवार को कहा था कि अकबरूद्दीन लंदन से वापस आयेगा तो पुलिस के समक्ष पेश होगा।

एमआईएम के विधायक अकबरूद्दीन इलाज के लिए लंदन गये थे और आज सुबह तीन बजे वापस आये। उनकी वापसी पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्‍वागत किया। अकबरूद्दीन हवाई अड्डे से सीधे बंजारा हिल स्थित अपने आवास चले गये।

अकबरूद्दीन ने पिछले महीने हैदराबाद में एक भाषण देते हुए कहा था कि मुसलमान भले ही 25 करोड़ हो और हिंदू सौ करोड़ लेकिन अगर 15 मिनट के लिए पुलिस हटा ली जाय तो फिर हम दिखा देंगे कि कौन किस पर भारी पड़ता है। उन्‍होने गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि वह कभी प्रधानमंत्री नही बन सकते हैं।

उन्‍होने हिंदु मुस्लिम समुदाय के बीच घृणा फैलाने के लिए पुलिस के समक्ष पेश होने का आदेश दिया गया था। अकरूद्दीन से जुड़े सूत्रों का यह भी कहना है कि वह पुलिस से चार दिनों की मोहलत चाहते हैं। इस मामले में हालांकि अदिलाबाद जिले के निर्मल टाउन प्रशासन ने कुछ भी नहीं कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+