खून जमा देनी वाली ठंड से दिल्ली बेहाल
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारत की राजधानी दिल्ली में खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। शुक्रवार की सु्बह न्यूनतम तापमान के मौसम के सबसे निचले स्तर 2.7 डिग्री सेल्सियस पर आ जाने के कारण दिल्लीवासियों को कड़कड़ाती सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। मालूम कि दिल्ली में मौजूदा ठंड ने पिछले 44 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जब यहां का अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।
मौसम विभाग ने अधिकारियों ने अनुमान व्यक्त किया है कि आने वाले दिनों में भी दिल्ली का मौसम ऐसा ही रहेगा और तापमान 4 से लेकर 15 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं देश के उत्तरी राज्यों में कोहरे से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। पारा अभी भी सामान्य के नीचे डेरा डाले हुए है। घने कोहरे के चलते आम जनजीवन के साथ ही साथ रेल और विमान सेवाओं पर भी बुरा असर देखा जा सकता है।
कई ट्रेने तो 18 से लेकर 22 घंटे तक की देरी से चल रही हैं तो कई विमानों को तो रद्द ही कर दिया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर आज सुबह दृश्यता न्यून रहने के कारण पांच विमान देरी से उड़ान भर सके। वहीं सुबह घने धुंध होने के चलते यातायात व्यवस्था में भी काफी दिक्कतें देखने को मिल रही हैं। ठंड के चलते दिल्ली में 12 जनवरी तक के लिये स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
मौसम का आगे का हाल तस्वीरों के साथ-

हरियाणा पंजाब का हाल बेहाल
दिल्ली से लगे राज्य पंजाब और हरियाणा की बात करें तो यहां की हालत और भी बुरी है। पंजाब और हरियाणा में शीतलहर और हड्डियां चटखाने वाली ठंड का कहर जारी है। हरियाणा के नारनौल की बात करें तो गुरुवार को सबसे कम 0.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में उत्तर से आती ठंडी हवाओं के कारण तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। धुंध का असर बने रहने से ठंड अपना असर बनाए हुए है. राज्य में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। तापमान में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है।

दिल्ली में जमने वाली ठंड
दिल्ली में जमीन से लेकर आसमान तक ठंड है। ऐसे में कुछ लोग हैं जो खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को बेवश हैं। हम यहां उन लोगों की बात नहीं कर रहे जिनके पास ना छत है और ना ही पहनने को गर्म कपड़े। हम बात कर रहे हैं भारत के मुख्य अस्पताल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) परिसर का। यहां रोगियों के परिजन (तीमारदार) कड़ाके की सर्दी में ठिठुरते हुए सड़क के किनारे डेरा जमाये हुए हैं।

कश्मीर में जम गये झरने
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी और फिर लगातार शून्य से नीचे तापमान से लोगों का हाल बेहाल है। पर्यटकों के लिये भले ही यह मौज-मस्ती से भरा मौसम हो, लेकिन वहां रहने वालों के लिये जीवन लगातार कठिन होता जा रहा है। कश्मीर में इस खून जमा देने वाली ठंड में तसल्ली की बात सिर्फ यह है कि एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने इन बेबस लोगों के बीच कंबल बंटवाए जा रहे हैं।

कश्मीर में कड़ाके की ठंड
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी से पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है। यहां पर झरने जम चुके हैं, झीलों के ऊपर कांच जैसी परत बन गई है। पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादरें ढक चुकी हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूउ इस सप्ताह नये साल पर वैष्णों देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। साथ ही पटनी टॉप, गुलमर्ग आदि जगहों पर लोगों का आना-जाना लगातार बना हुआ है।

हिमाचल का हाल
हिमाचल प्रदेश में झीलें जम गई हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं किस तरह यह झली जमी हुई है। झील में पानी की ऊपरी परत कांच के टुकड़े के समान हो गई है। आप आसानी से जाकर पानी को तोड़ सकते हैं। हालांकि इस मौसम में हिमाचल में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। शिमला से लेकर कुफरी और फिर कुल्लू-मनाली से लेकर रोहतांग तक पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications
