मौलाना बोले- इस्लाम के हीरो नहीं हैं अकबरुद्दीन ओवैसी
मौलाना यासूब अब्बास ने फोन पर वनइंडिया से खास बातचीत में कहा, "भाई इस तरीके का भाषण देकर सिर्फ कम्युनिल फीलिंग डेवलप की जा रही है। यह देश विरोधी है। यही चीजें हैं, जो मुसलमानों को आतंकवाद की तरफ लेकर जा रही है। मजहब कहता है जिसने एक इंसान की जान ली यानी उसने पूरी इंसानियत की जान ली। आप मुसलमानों को प्रोवोक कर रहे हैं। उनकी पार्टी से सदस्यता खत्म कर देनी चाहिये। यहां तक विधायक बने रहने का भी उन्हें अधिकार नहीं।"
मौलाना यासूब अब्बास ने आगे कहा, "हिन्दुस्तान में हिन्दू और मुसलमान भाई-भाई की तरह रहते हैं। हर मुसलमान का दरवाजा, हिन्दू के दरवाजे से मिला है, हर हिन्दू का दरवाजा मुसलमान के दरवाजे से मिला है। इस तरीके की नफरत फैलाकर, ये लोग मुसलमानों के लिये समस्या पैदा कर रहे हैं। मैं पूरी तरह से इनकी मुखालिफत करता हूं । इस तरीके का अगर स्टेटमेंट है तो एफआईआर होनी चाहिये,
वो इस्लाम के हीरो नहीं हैं, ये लोग इस्लाम धर्म के होने के बावजूद इस्लाम को बदनाम कर रहे हैं। ओवैसी जैसे लोग ही देश में नफरत की आग फैलते हैं। इससे मुसलमानों के लिये ही समस्या बढ़ सकती ह। आगे पढ़ें- क्या है ओवैसी का भड़काऊ भाषण।













Click it and Unblock the Notifications