'15 मिनट में 100 करोड़ हिंदुओं को खत्म कर सकते हैं 25 करोड़ मुसलमान'

यू-ट्यूब पर एक 15 मिनट का वीडियो ट्रेंड पर आ गया है। इस वीडियो में आंध्र प्रदेश की पार्टी एमआईएम के नेता व विधायक अकबरुद्दीन ओवाइसी ने अदीलाबाद के निर्मल इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए हिंदुओं और मुसलमानों की भावना को ठेस पहुंचाने वाला भाषण में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भी खरी-खोटी सुनायी। उन्होंने कहा, "ऐसे मोदी बहुत आये, चले गये। आज लोग बोल रहे हैं मोदी गुजरात जीत गया, वजीर-ए-आजम बन जायेगा। देखते हैं कैसे बनता है। लोग मुसलमान को डरा रहे हैं, अरे मोदी है, मोदी है। कैसा मोदी, किधर का मोदी। आजा बाबा एक मरतबा हैदराबाद आ जा, बता देंगे। "
विधायक ने आगे कहा, "तस्लीमा नस्रीन आयी, कहां है, कहां है, किसी को नहीं मालूम। ये भी आ गईं। अरे हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान हम 25 करोड़ हैं न, तुम 100 करोड़ हो न। तुम तो हमारे से इतने ज्यादा हो, 15 मिनट के लिये पुलिस को हटा लो, बता देंगे, किसमें कितनी हिम्मत है। एक सौ क्या, एक हजार क्या, एक करोड़ नामर्द मिलकर भी कोशिश कर लें तो एक को भी पैदा नहीं कर सकते। ये लोग हमसे मुकाबला नहीं कर सकते। जब मुसलमान भारी पड़ा, तो इन नामर्दों की फौज आ जाती है..."
विधायक के खिलाफ केस दर्ज
जरा सोचिये हमारे देश के एक राज्य की विधानसभा में जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता ऐसा बयान देंगे, तो क्या होगा। खास बात यह है कि यह महज बयान मात्र नहीं था, इस जनसभा में बाकायदा हजारों मुसलमानों को उकसाया गया कि वो हिंदुओं से नफरत करें।
इस विधायक के खिलाफ हैदराबाद की कोर्ट में मामला दर्ज किया गया है। वकील के करुणासागर ने एक पीआईएल दाखिल की है। फिलहाल कोर्ट की ओर से ऐक्शन का इंतजार है। उधर तस्लीमा नसरीन ने विधायक को भारत के लिये बड़ा खतरा बताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "यह विधायक भारत के मुसलमानों की मानसिकता बदलने के प्रयास कर रहा है, इससे हजारों कसाब पैदा हो सकते हैं। देरी होने से पहले ऐक्शन की जरूरत है।"












Click it and Unblock the Notifications