मियांदाद को वीजा देना दाउद को वीजा देने के बराबर: शिवसेना

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जंगदबिका पाल ने भी जावेद मियांदार को वीजा देना गलत ठहराया है। जगदंबिका पाल का कहना है कि ऐसा करने से भारत के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के प्रसिद्ध क्रिकेटर और डॉन दाउद इब्राहिम के समधि जावेद मियांदाद को भारत आने का वीजा मिल गया है, जिससे वह 6 जनवरी को दिल्ली में मौजूदा क्रिकेट श्रृंखला का तीसरा और अंतिम वनडे देख पाएंगे।
मालूम हो कि भारत के मोस्ट वांटेड अपराधी दाउद इब्राहिम के साथ पारिवारिक रिश्ते होने के कारण 2005 श्रृंखला से पहले इस तरह की खबरें थी कि इस महान बल्लेबाज के वीजा के किसी भी आग्रह को भारत सरकार ठुकरा देगी। मियांदाद के बेटे ने दाऊद की बेटी माहरुख से निकाह किया है। दाऊद 1993 मुंबई बम धमाकों के संबंध में भारत में वांछित अपराधी है।












Click it and Unblock the Notifications