डल झील पर बिखरे बर्फ के कांच
श्रीनगर। पूरे उत्तर भारत में जहां हाड़ कपा देने वाली ठंड पड़ रही है वहीं कश्मीर में तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्शियस नीचे चला गया है। जिससे डलझील की सतह जम गयी है और इसे देखने पर झील में बर्फ की चादर फैलने जैसा एहसास होता है।
मौसम विभाग के अनुसार कल से पहले 23 दिसम्बर का तापमान भी शून्य से चार डिग्री नीचे चला गया था। कश्मीर हमेशा से ही लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा है। ठंड के मौसम में भी यहां की प्राकृतिक सुन्दरता का आनंद लेने के लिए देश विदेश से लोग आते रहते हैं।

पीटीआई ने बताया कि राज्य में लद्दाख का सीमांत क्षेत्र कारगिल सबसे ठंडा रहा यहां का तापमान शून्य से 16.2 डिग्री सेल्शियस नीचे आ गया। वही लेह का तापमान माइनस 16 डिग्री रहा है।
कश्मीर के अन्य क्षेत्र गुलमर्ग में तापमान माइनस 9 और दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 7.8 डिग्री सेल्शियस रहा।












Click it and Unblock the Notifications