सरकारी लापरवाही से मुंबई में बसा छोटा पाकिस्तान और लादेन नगर

यह बात जब मीडिया ने उछाली गई तब जाकर प्रशासन की आंख खुली और राज्य सरकार इसकी जांच कराने और दोषियों को दंडित कराने की बात कही। पुलिस ने भी मुहर लगा दी है कि इन बस्तियां को ये नाम दिए गए है, और उसी नाम से बिजली बिल भेजे जाते हैं। राज्य की पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी यानी महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिब्यूशन कंपनी में इन कंपनियों को इसी नाम से जाना जाता है।
यह मामला तब जाकर सामने आया जब यहां के लोगों ने आाधार कार्ड के रजिस्ट्रेशन के लिए ऐड्रेस प्रूफ के तौर पर बिजली के बिल जमा कराए। इस बस्तियों में ज्यादातर अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रहते हैं। पाकिस्तान और ओसामा बिन लादेन के नाम के साथ इलाके का नाम जोड़े जाने के कारण यहां के लोग आहत हैं। ऐसा भी बताया जा रहा है कि इस इलाके का असली नाम लक्ष्मीनगर है। यहां के लोगों ने प्रशासन के सामने कई बार शिकायत की, लेकिन अधिकारियों ने इस बात पर थोड़ा भी ध्यान नहीं दिया। इसकी जानकारी महाराष्ट्र स्टेट को पहले से थी, लेकिन वहां के अधिकारियों ने इसे ऐसे ही जाने दिया।












Click it and Unblock the Notifications