दिल्ली में अभी जारी रहेगी 100 लोगों की जान लेने वाली ठंड
नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में दो जनवरी को 44 साल बाद तापमान इतना नीचे गया। इसके पहले 1969 में इस तरह की ठंड पड़ी थी। मौसम विभाग की मानें तो अभी भी उत्तर भारतीयों को ठंड से निजात नहीं मिलेगी। दिल्ली का तापमान तो रविवार को और भी 2 डिग्री नीचे जा सकता है।
ठंड के कारण दिल्ली में अब तक लगभग 100 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम ने जनसामान्य पर व्यापक असर डाला है लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हैं।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में और भी बर्फबारी होने की आशंका जताई है। जिसका असर दिल्ली पर पड़ेगा। ऐसा भी माना जा रहा है कि इस बार की ठंड नये रिकॉर्ड बनायेगी। इस बीच धुंध और कोहरा तो छाया ही रहेगा।
दो जनवरी को अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्शियस था। मतलब अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच महज पांच डिग्री का फर्क था।
आने वाले वक्त में भी दिल्लीवासियों को इससे राहत नहीं मिलने वाली है। ठंड के दौरान धुंध और कुहरे के होने के कारण यातायात और सामान्य जनजीवन पर गहरा असर पड़ रहा है। इस दौरान कई उड़ानों को रद्द किया गया है। साथ ही बसों का आवागमन में भी विलंब हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications