मोबाइल से एसएमएस से ज्यादा भेजे जाते हैं ई-मेल
नई दिल्ली (ब्यूरो)। मोबाइल पर एसएमएस को बढ़ावा देने के लिये कई टेलीकॉम कंपनियों ने इस सेवा को मुफ्त कर दिया, ताकि लोग ढेर सारे एसएमएस कर सकें, लेकिन जिनके पास मोबाइल इंटरनेट है, वो एसएमएस से ज्यादा ई-मेल भेजते हैं। यह हम नहीं बल्कि 236 लाख मोबाइल धारकों के इस्तेमाल के आधार पर तैयार की गई सरकारी रिपोर्ट कह रही है।
रिपोर्ट के अनुसार भारत में मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा ई-मेल भेजने के लिये किया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार 83 फीसदी लोग मोबाइल के माध्यम से ई-मेल करते हैं। जबकि 77 फीसदी लोग एसएमएस सेवा का उपयोग करते हैं। वहीं चैट की बात करें तो तमाम एप्लीकेशन आने के बावजूद 65 फीसदी लोग ही इस सेवा का आनंद उठाते हैं।

ऑनलाइन गेम्स का शौक भारत में कम देखा गया है। मोबाइल इंटरनेट धारकों में 47 फीसदी लोग ऑनलाइन गेम खेलना पसंद करते हैं। वहीं पोर्टल या वेबासाइट देखने के लिये 44 फीसदी लोग लॉगइन करते हैं। सर्च का इस्तेमाल 40 प्रतिशत लोग करते हैं। ऑनलाइन वीडियो देखने वालों की संख्या 29 फीसदी है, जबकि मोबाइल पर ऑनलाइन खबरें पढ़ने का शौक फिलहाल 28 फीसदी लोगों को है। 25 फीसदी विभिन्न एप्लीकेशन लोड करते हैं, तो 24 फीसदी लोग क्रिकेट स्कोर देखने के लिये मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। 17 फीसदी लोग टिकट बुक करते हैं, जबकि ई-बैंकिंग का इस्तेमाल मात्र 16 फीसदी लोग करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications