यूपी का हाल- अस्पताल में हडताल, कर्मचारी बेहाल

विनियमितिकरण की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवक आमरण अनशन पर बैठें है। बढ़ती ठण्डक में सरकार की लापरवाही के कारण कर्मचारी बिमार हो रहे है। कुछ को प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया है। रविवार से कर्मचारियों का बिमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होना जारी है। अस्पताल का हाल बेहाल है वेतन विसंगती के कारण अस्पताल कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर रहे है। शासन प्रशासन के खिलाफ धरना स्थल से लेकर अस्पतालों तक में जमकर नारेबाजी हो रही है।
नये मरीजों को अव्यवस्थाओं का शिकार होना पड़ रहा है। अस्पताल के कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। बाजपेयी ने कहा कि सरकार पुलिस बल के बूते आंदोलनरत कर्मचारियों की आवाज को दबाने का काम कर रही है।
लोकतंत्र में अपने तथा अपनों के हितों के लिए न्याय की मांग करना गुनाह नही है। सरकार कर्मचारियों को गुनेहगार नही हकदार समझे। वेतन विसंगतियों हो अथवा विनियामितिकरण की मांग जायज है। इस सरकार में यूपी की हालत चिंताजनक हो गई है। अब तक की सपा सरकार नाकाम, निकम्मी और निष्क्रिय साबित हुई है। सरकार के अब तक कामकाज में पारदर्शिता की जगह ढोंग दिखाई पड़ता है। भाजपा अध्यक्ष ने सरकार से तत्काल कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण करने की मांग की। भाजपा कर्मचारियों के साथ है उनके हितों के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नही करेगी।












Click it and Unblock the Notifications