टीएमसी के स्थापना दिवस पर अश्लील डांस, लुटाए गये पैसे

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान तृणमूल नेता और 24 परगना जिला परिषद के सदस्य मीर ताहिर अली मंच पर चढ़ गए और उन्होंने वहां नाच रही लड़कियों पर नोट बरसाए। वहीं टीएमसी ने इसे एक अलग तरह की घटना करार देते हुए कहा है कि इसमें शामिल पार्टी कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पार्टी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के 16वें स्थापना दिवस पर कल हजारों कार्यक्रम आयोजित किए गए और इनमें से एक घटना घिनौनी रही जिसमें लड़कियों से नाचने को कहा गया। यह एक अलग तरह की घटना है। यदि इसमें पार्टी का कोई कार्यकर्ता शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ब्रायन ने कहा कि कृपया इसे इस तरह पेश मत करिए जैसे इसे तृणमूल का समर्थन हासिल हो। तृणमूल कांग्रेस के लिए सांस्कृतिक और लैंगिक संवेदना सर्वोपरि है। कृपया इस बात को लेकर फिर से आश्वस्त हो जाएं तृणमूल कांग्रेस की ओर से इसे कोई समर्थन नहीं मिला है हम देखेंगे कि इसमें कौन शामिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications