92 फीसदी खराब हैं दिल्‍ली के मर्द, इसलिये हो रहे बलात्‍कार?

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली रेप केस की घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कानून बनाने की बात की जा रही है, लेकिन सर्वे के द्वारा आये आंकड़े कुछ और ही कह रहे हैं। हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स द्वारा किये गये सर्वे में यह बताया गया है कि दिल्‍ली के 92 फीसदी पुरुषों ने कभी न कभी महिलाओं के खिलाफ 'सेक्‍सुअल अब्‍यूज' किया है। जिसमें उनके खिलाफ किये गये भद्दे कमेंट और छेड़छाड़ शामिल हैं।

आमतौर पर कई बार यह भी कहा जाता है कि बलात्‍कार का कारण महिलाओं का परिधान भी होते हैं। लेकिन यह सर्वे बताते हैं कि दिल्‍ली की 78 फीसदी महिलाओं को इस प्रकार की शर्मनाक घटनाओं का अक्‍सर सामना करना पड़ता है। सर्वे के अनुसार यह निष्‍कर्ष निकाला जा सकता है कि कमी सोच में है। यह आंकड़े यह भी बताते हैं कि 'सेक्‍सुअल अब्‍यूज' करने वालों में 18-25 वर्ष के युवा अधिक हैं।

Survey: 92 per cent men make sexual passes

भारत में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के कारण विश्‍व भर में भारत की निंदा हो रही है। पिछले दिनों संयुक्‍त राष्‍ट्र मानवाधिकार की अध्‍यक्षा नवनीता पिल्‍लै ने कहा था कि बलात्‍कार भारत में एक राष्‍ट्रीय समस्‍या है। भारत में महिलाएं घर से लेकर बाहर तक, हर जगह असुरक्षित हैं। अत: महिला सुरक्षा से सम्‍बन्धित कानून जल्‍द ही बनाये जाने चाहिए।

देश में एक तरफ जहां महिला सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ पुरूषों को महिलाओं से बेहतर व्‍यवहार करना सीखने की जरूरत बताई जा रही है। जिससे कि इन अपराधों को रोंका जा सके। दिल्‍ली में घटी गैंग रेप की घटना ने देश की राजधानी को महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित स्‍थान के रूप में दर्शा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+