रिटायर होने के बाद अपने शौक पूरे करेंगे रतन टाटा

Ratan Tata
नई दिल्‍ली। भारत में एक सम्‍मानित उद्योगपति का दर्जा रखने वाले रतन टाटा आज रिटायर हो रहे हैं। वह टाटा समूह के चेयर मैन हैं और अब उनकी जगह 44 वर्षीय साइरस मिस्‍त्री ले रहे हैं। टाटा समूह को पारंपरिक घराने से 100 अरब डॉलर के औद्योगिक समूह में बदलने वाले रतन टाटा का आज 75वां जन्‍मदिन भी है। अपने रिटायरमेंट पर उन्‍होने कहा कि अब मैं बाकी जीवन में अपने शौक पूरे करना चाहता हूं। अब मैं पियानों बजाऊंगा और विमान उड़ाने के अपने शौक को पूरा करूंगा।

1991 में टाटा ग्रुप के चेयरमैन की जिम्‍मेदारी संभालने वाले रतन ने अपनी योग्‍यता के दम पर टाटा के कारोबार को 5 लाख करोड़ का बना दिया। आज यह ग्रुप 80 देशों में फैला हुआ है। जिसमें 100 से ज्‍यादा कं‍पनियां शामिल हैं जो दैनिक प्रयोग की चीजों से लेकर महंगे उत्‍पादों का निर्माण करती हैं। जब रतन टाटा को टाटा ग्रुप का चेयर मैन बनाया गया था तब इसका टर्न ओवर मात्र 10 हजार करोड़ था।

उन्‍होने टाटा ग्रुप को एक बहुराष्‍ट्रीय कंपनी बनाने के उद्देश्‍य से कई कं‍पनियों का अधिग्रहण किया। रतन टाटा के ही नेतृत्‍व में टाटा ग्रुप ने आईटी क्षेत्र में प्रवेश किया और जल्‍द ही इसे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के रूप में भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी के रूप में स्‍थापित कर दिया। टाटा ग्रुप के साथ अपनी यात्रा के बारे में उनका कहना है कि मुझे अपने लंबे सफर में बहुत कुछ सीखने का मौका मिला और कई बार हमें निराशाओं का भी सामना करना पड़ा। मैने अपने जीवन में मूल्‍यों और नैतिक मानकों को बनाये रखने की हमेशा कोशिश की और जो भी टाटा ग्रुप के लिए सही समझा उसे पूरा करने की कोशिश की।

पिछले दिनों रतन ने 44 वर्षीय साइरस मिस्‍त्री को अपना उत्‍तराधिकारी घोषित किया था।

रतन टाटा, टाटा ग्रुप से अपनी सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक कार्यों से भी जुड़ेगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+