कांग्रेस के 127 साल पूरे, पार्टी मुख्यालय में मनाया जायेगा स्थापना दिवस

पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार आज कार्यक्रम में सोनिया गांधी पार्टी ध्वज फहराएंगी और पार्टी सदस्यों को सम्बोधित करेंगी। इसके अलावा 2014 में आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने तैयारियां प्रारम्भ कर दी हैं। हालांकि इस बार कांग्रेस का सत्ता में वापस आना बेहद मुश्किल माना जा रहा है क्योंकि संप्रग ने अपने दूसरे कार्यकाल में कई बड़े घोटालों के आरोपों का सामना किया है। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है।
वहीं राजनीतिक विश्लेषक बेहतर विकल्प न होने के कारण कांग्रेस को लाभ की स्थिति में दिखा रहे हैं। इसे पार्टी के लिए एक अच्छा संकेत ही माना जायेगा कि गुजरात में पार्टी की सीटें बढ़ी हैं वहीं हिमाचल प्रदेश में सत्ता में वापसी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications
