अभिजीत के घटिया कमेंट ने उठाये नेताओं की मानसिकता पर सवाल

Abhijeet Mukherjee
नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रपति के बेटे व कांग्रेस के जंगीपुर से विधायक अभिजीत मुखर्जी ने देश की महिलाओं के खिलाफ जो घटिया कमेंट किया, उसने देश के सभी नीति निर्धारकों और नेताओं की मानसिकता पर सवाल खड़ा कर दिया है। सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि अभिजीत का बयान क्‍या था- "दिल्‍ली गैंगरेप के खिलफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने वाली अधिकांश लड़कियां रंगी-पुती, फुल मेकअप में आती हैं और टीवी पर इंटरव्‍यू देने के बाद शाम को डिस्‍को चली जाती हैं।" इस बयान को राष्‍ट्रपति की बेटी शर्मिष्‍ठा मुखर्जी ने शर्मनाक करार दिया और अपने भाई की ओर से माफी मांगी।

हिंदुस्‍तान का दिल देखो कि एक ही दिन में उन्‍हें माफ भी कर दिया, लेकिन माफी देने का मतलब यह नहीं कि जिंदगी और मौत से जूझ रही बलात्‍कार पीडि़ता का दर्द कम हो गया। इसका मतलब यह नहीं कि देशवासियों का गुस्‍सा ठंडा पड़ गया। इसका मतलब यह नहीं कि रेप के खिलाफ अब आवाजें नहीं उठेंगी। यह सब तभी शांत होगा जब देश के नेता महिलाओं का दर्द समझेंगे।

देश के नेताओं को लोग तभी समझेंगे, जब उनकी मानसिकता शुद्ध और साफ होगी। जो सवाल नेताओं के लिये उठते हैं। लेकिन ऐसा ज्‍यादातर कांग्रेसी नेताओं के साथ ही क्‍यों होता है। भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र मोदी, सुषमा स्‍वराज और अरुण जेटली के साथ क्‍यों नहीं होता। दरअसल नेता बहुत जल्‍द ही मीडिया के सामने गिर जाते हैं।

इससे पहले भी कई नेता अभद्र कमेंट दे चुके हैं। वाम दलों ने ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्‍पणी की। रीता बहुगुणा जोशी ने मायावती के लिये कहा कि कोई उनके साथ दुष्‍कर्म करके दिखाये तो वो उसे पांच लाख रुपए देंगी। वहीं दिग्विजय सिंह ने भी कई बार ऐसे शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया, जो जनता के खिलाफ गये। इस मामले में बाबा रामदेव भी पीछे नहीं रहे। कथित तौर पर राजनीति में आ चुके बाबा रामदेव ने हरियाणा के जींद में हुए बलात्‍कार के बाद कहा था कि अगर सोनिया गांधी की बेटी के साथ दुष्‍कर्म होता तो वो क्‍या करतीं? ऐसे तमाम बयान हैं, जो देश के नेताओं पर सवाल खड़े करते हैं।

जरा सोचिये अभिजीत मुखर्जी के इस बयान के बाद जनता के बीच रह रहे सांसद-विधायकों के बच्‍चों पर क्‍या पड़ेगा। जब राष्‍ट्रपति के बेटे को कुछ भी कहने से परहेज नहीं तो हम क्‍यों डरें। सत्‍ता हमारी, हम जो चाहे करें। जबकि जमीनी सच्‍चाई यह है कि अब भारत बदल चुका है। आज के युवा 1991 के बाद यानी उदारीकरण के युग में पैदा हुए हैं। ये अपने अधिकारों को समझते हैं। ये आपकी एक भी बात सहन नहीं करेंगे। आज के युवा कभी टेलीफोन या बिजली का बिल जमा करने के लिये लाइन में नहीं लगे और न अब उन्‍हें लगना पड़ेगा। प्राइवेट सेक्‍टर के मजबूत होने की वजह से अब उन्‍हें सरकारी नौकरी की भी दरकार नहीं है, इसलिये नेता अब ये न सोचें कि वो राष्‍ट्रपति के बेटे हैं तो जो चाहे कर लें। उन्‍हें जवाब मिलेगा और जरूर मिलेगा और जनता ही जवाब देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+