कराची में धार्मिक नेता पर हमला, भड़की हिंसा में सात मरे

धार्मिक नेता मौलाना औरंगजेब फारूकी पर भीड़ भरे इलाके गुलशन-ए-इकबाल में हमला किया गया। जिसमें उनके तीन अंगरक्षकों और ड्राइवर की मौत हो गयी। इस घटना की खबर फैल जाने से शहर के अन्य हिस्सों में भी दंगा भड़क गया जिसमें अन्य तीन लोग भी मारे गये।
जारी हिंसा को रोकने में प्रशासन नाकाम रहा है। गोलीबारी में एक पुलिस उपाधीक्षक के बेटे की भी मौत हो गयी है।
पाकिस्तान में होने वाली इस प्रकार की हिंसा की घटनाएं आम हैं। अभी हाल ही में यूनेस्को द्वारा चलाये जा रहे पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम में एक पोलियो की खुराक पिलाने वाले दल पर भी कट्टरपंथियों द्वारा हमला किया गया था। जिसमें छह लोग मारे गये थे। इस घटना के बाद इस कार्यक्रम को रोक दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications