ये हैं 2012 की बड़ी अंतर्राष्‍ट्रीय खबरें

बेंगलूरु। साल 2012 कई मामलों में यादगार रहेगा। बात अगर अंतर्राष्‍ट्रीय मामलों की हो तो बराक ओबामा का दूसरी बार राष्‍ट्रपति चुना जाना इस साल की सबसे बड़ी खबर रही। फ्रांस और चीन में भी नेतृत्‍व परिवर्तन हुआ। वहीं रूस में व्‍लादिमिर पुतिन एक बार फिर सत्‍ता में वापस आये। आर्थिक रूप से कमजोर पड़ चुके ग्रीस को नया नेता मिला।

लीबिया में अमेरिकी राजदूत की हत्‍या से अमेरिका को बड़ा आघात पहुंचा। विकीलीक्‍स के संस्‍थापक जूलियन असांज को नजरबंद कर दिया गया। इस साल इजराइल और हमास के बीच तनाव बढ़ा और हजारों लोग मारे गये। सीरिया पहले की तरह ही जलता रहा। जनरल मोटर्स ने मैंचेस्‍टर यूनाइटेड के साथ रिकॉर्ड करार किया। न्‍यूजीलैंड ने अफगानिस्‍तान से अपने सैनिकों को हटा लिया।

पाकिस्‍तान का हाल भी काफी बुरा रहा। दो इमारतों में लगी आंग में 300 से ज्‍यादा लोग मारे गये। साथ में यहां पेशावर एयरपोर्ट में हमले के साथ-साथ कई आतंकी हमले भी हुए। अमेरिका में सैंडी तूफान का कहर रहा। फिर गंगनम स्‍टाइल भी इसी साल फेमस हुआ। साल के अंत यानी दिसंबर में अमेरिका के एक स्‍कूल में हुई अंधाधुंध फायरिंग में 20 बच्‍चों की मौत से पूरा विश्‍व हिल गया।

Bye Bye 2012 in Pics:

क्‍वीन एलीजाबेथ के 60 साल

क्‍वीन एलीजाबेथ के 60 साल

क्‍वीन एलीजाबेथ द्वितीय ने अपने शासन के 60 साल पूरे किये।

इजरायल-हमास में संघर्ष

इजरायल-हमास में संघर्ष

इजराइली सेना ने 2012 में पूरे साल गाजा पट्टी पर हमले जारी रखे। इन हमलों में यहां के लोग खौफजदा रहे और करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ। आखिरकार 21 नवंबर को युद्धविराम लगा।

जर्मनी के राष्‍ट्रपति का इस्‍तीफा

जर्मनी के राष्‍ट्रपति का इस्‍तीफा

जर्मनी के राष्‍ट्रपति क्रिस्टियान वल्‍फ ने 17 फरवरी को इस्‍तीफा दे दिया। जिसके बाद जोआचिम गॉक राष्‍ट्रपति बने।

ग्रीस के म्‍यूजियम में चोरी

ग्रीस के म्‍यूजियम में चोरी

ग्रीस के म्‍यूजियम में ओलंपिक से जुड़े कई ऐतिहासिक दस्‍तावेज व वस्‍तुएं चोरी हो गईं। तमाम खोजबीन के बाद नवंबर में जाकर चोर पकड़े गये और वस्‍तुएं बरामद हुईं।

जलता रहा सीरिया

जलता रहा सीरिया

सीरियाई सेना ने 100 से ज्‍यादा आम नागरिकों को मार डाला। साल भर तक सीरिया में रह-रह कर हिंसक प्रदर्शन होते रहे।

एकेडमी पुरस्‍कार

एकेडमी पुरस्‍कार

फ्रांस के रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा ने फरवरी में पांच अकादमी पुरस्‍कार जीते।

व्‍लादमिर पुटिन फिर बने राष्‍ट्रपति

व्‍लादमिर पुटिन फिर बने राष्‍ट्रपति

रूस में व्‍लादमिर पुटिन एक बार फिर राष्‍ट्रपति बने। उन्‍होंने दिमित्री मेदवेदेव को राष्‍ट्रपति चुनाव में हराया।

नाजी युद्द के क्रिमिनल की मौत

नाजी युद्द के क्रिमिनल की मौत

नाजी युद्ध के क्रिमिनल जॉन डेजानजुक की 17 मार्च को मौत हो गई। वो 91 वर्ष के थे।

होलांडे बने फ्रांस के राष्‍ट्रपति

होलांडे बने फ्रांस के राष्‍ट्रपति

फ्रैंसिसको होलांडे फ्रांस के राष्‍ट्रपति चुने गये। फ्रेंच सोशलिस्‍ट पार्टी की ओर से चुने गये वो दूसरे व्‍यक्ति हैं। इससे पहले निकोलस सरकोजी राष्‍ट्रपति थे।

ग्रीस को मिला नया नेतृत्‍व

ग्रीस को मिला नया नेतृत्‍व

ग्रीस को एंटोनिस सैमरस के रूप में नया नेता मिला। एंटोनिस एक अर्थशास्‍त्री हैं और देश को विश्‍वास है कि वो विषम आर्थिक संकट से निपटने में सफलता प्राप्‍त करेंगे।

असांजे को मिली शरण

असांजे को मिली शरण

दुनिया भर में तहलका मचाने वाली साइट विकीलीक्‍स के संस्‍थापक जूलियन असांजे को आखिरकार लंदन में शरण मिल गई।

एप्‍पल ने सैमसंग को केस हराया

एप्‍पल ने सैमसंग को केस हराया

एप्‍पल के खिलाफ अमेरिकी अदालत में एक मुकदमे में सैमसंग कंपनी हार गई। इसके ऐवेज में उसे 1 बिलियन डॉलर जुर्माना देना पड़ा।

अफगानिस्‍तान से न्‍यूजीलैंड ने सैनिक हटाये

अफगानिस्‍तान से न्‍यूजीलैंड ने सैनिक हटाये

न्‍यूजीलैंड सरकार ने अफगानिस्‍तार के तालिबानी इलाकों में तैनात अपने सैनिकों को वापस बुला लिया।

लीबिया में हमला

लीबिया में हमला

26/11 की बरसी पर लीबिया में हमला हुआ, जिसमें अमेरिकी राजदूत की मौत हो गई।

पाकिस्‍तान में आग

पाकिस्‍तान में आग

12 सितंबर को पाकिस्‍तान में दो बड़ी इमारतों में भीषण आग लगी, जिसमें 314 लोग मारे गये।

नोबेल प्राइज

नोबेल प्राइज

जॉन बी गुरडोन और शिन्‍वा यामनका को 2012 में नोबेल प्राइज फॉर मेडिसिन से सम्‍मानित किया गया। वहीं यूरोपियन यूनियन को नोबेल शांति पुरस्‍कार मिला।

अमेरिका में तूफान

अमेरिका में तूफान

अमेरिका में सैंडी तूफान ने 250 से ज्‍यादा लोगों की जान ले ली। करीब 65 बिलियन डॉलर की संपत्ति नष्‍ट हो गई।

ओबामा बने राष्‍ट्रपति

ओबामा बने राष्‍ट्रपति

अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा को अमेरिकी जनता ने एक बार फिर राष्‍ट्रपति चुना।

चीन में नेतृत्‍व परिवर्तन

चीन में नेतृत्‍व परिवर्तन

ज़ी जिनपिंग ने कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ऑफ चाइना के महासचिव का पद ग्रहण किया। माना जा रहा है कि वो 2013 में चीन के राष्‍ट्रपति बनेंगे।

गंगनम स्‍टाइल

गंगनम स्‍टाइल

नवंबर में अचानक गंगनम स्‍टाइल का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड हुआ और देखते ही देखते फेमस हो गया।

फलस्‍तीन को मिली संयुक्‍त राष्‍ट्र की मान्‍यता

फलस्‍तीन को मिली संयुक्‍त राष्‍ट्र की मान्‍यता

इस साल नवंबर में संयुक्‍त राष्‍ट्र ने फलस्‍तीन को मान्‍यता दी। यूएन के इस फैसले का अमेरिका और इजरायल ने पुरजोर विरोध किया।

अमेरिकी स्‍कूल में फायरिंग

अमेरिकी स्‍कूल में फायरिंग

अमेरिका के स्‍कूल में अंधाधुंध फायरिंग में 20 बच्‍चों की मौत हो गई। इस वारदात से पूरा देश शोक में डूब गया।

जॉन कैरी लेंगे हिलेरी की जगह

जॉन कैरी लेंगे हिलेरी की जगह

ओबामा की नई सरकार में जॉन कैरी अमेरिका के विदेश सचिव बनने जा रहे हैं। वो हिलेरी क्लिंटन की जगह लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+