खूंटी पर टांगने के लिये नहीं लें डिग्री-डिप्‍लोमा

लखनऊ। ‘प्रतिभा खूंटी पर टांगने वाली कोई डिग्री या डिप्लोमा सर्टिफिकेट नहीं है', यह विचार आज यहां प्रेस क्लब में सोसायटी ऑफ करियर टेक्नोलॉजी (सोक्ट) द्वारा पुरस्कृत किये गये निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्रों के लिये हुये शिक्षा एवं रोजगार में बढ़ता तनाव विषय पर सेमिनार में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के स्टेट करियर काऊंसलर डा. डीके वर्मा ने व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि प्रतिभा स्वतः स्फूर्त होती है और दीपक की रोशनी की भांति प्रकाशित होती है, आज के सफल प्रतिभागी कल की दुनिया के शिक्षा के अंधेरों को दूर करने का माध्यम बनेंगे। इस मौके पर बरेली कालेज से आये करियर काउन्सलर डा. अगम दयाल ने सेमिनार को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिक से अधिक नम्बर पाने की चाहत के कारण छात्र शिक्षा की मूल धारणा से ही हट गया है, जिसकी वजह से छात्रों में अत्याधिक तनाव बढ़ रहा है और यह तनाव इस कदर बढ़ जाता है कि छात्र परीक्षाओं में असफल होने पर आत्महत्या तक करने जैसे कदम उठाने का निर्णय ले लेते हैं।

Degree-diploma not meant for hanging

इस समस्या के निराकरण के लिये शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को गहन चिन्तन और मन्थन की जरूरत है। इस मौके पर सोक्ट के महासचिव पंकज कुमार ने कहा कि आज के समय में युवाओं के सामने कॅरियर के लिये पहले से ज्यादा अवसर है, लेकिन अभिभावकों के दवाब के आगे डाक्टर और इंजीनियर सहित कुछ क्षेत्रों में ही कॅरियर बनाने के इरादे से छात्र जुटे रहते हैं, जिसकी वजह से इन कुछ क्षेत्रों में गलाकाट प्रतिस्पर्धा हो रही है। समय की मांग है कि अभिभावकों को चाहिए कि अपने बच्चों को केवल डाक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड एकाउंटेंट, प्रबन्धक या फिर शिक्षक बनना ही शिक्षा का चरम एवं परम लक्ष्य नहीं रखना चाहिए।

इस मौके पर चीफ काऊंसिलर जूही सोनाली सहित कई प्रमुख लोग मौजूद होने के साथ पंजाब नैशनल बैंक और भारतीय स्टेट बैंक ने भी सहभागिता निभायी। इस मौके पर सेमिनार से पूर्व सोक्ट द्वारा आयोजित की गयी हाईस्कूल से लेकर ग्रेजुयेशन के छात्रों के लिये निबन्ध प्रतियोगिता एवं कक्षा-छह से आठ के विद्यार्थियों के लिये चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। पुरस्कार स्वरूप प्रत्येक वर्ग में प्रथम तीन विजेताओं को क्रमशः डेढ़ हजार, एक हजार और पांच सौ रूपये नगद पुरस्कार के साथ ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। जबकि दो लोगों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

हाईस्कूल एवं इंटर के छात्रों के लिये शिक्षा में बढ़ता तनाव: कारण एवं निवारण तथा ग्रेजुयेशन के छात्रों के लिये वर्तमान में उपलब्ध कैरियर और उसके चुनने की वजह विषय रखा गया था। हाईस्कूल वर्ग में पुरस्कार जीतने वालों में नवयुग कन्या विद्यालय इंटर कालेज की कक्षा दस की मेघना मिश्रा प्रथम, सिटी माण्टेसरी स्कूल इन्दिरानगर की कक्षा नौ की निष्ठा तिवारी दूसरे और एमडीएम पब्लिक इंटर कालेज की कक्षा दस की स्वाती रस्तोगी तीसरे स्थान पर रही तथा सांत्वना पुरस्कार पाने वालों में नवयुग कालेज की दिव्यांशी व एमडीएम कालेज की सोनिया प्रजापति रहीं।

वहीं इंटरमीडिएट वर्ग की निबन्ध प्रतियोगिता में सिटी माण्टेसरी स्कूली महानगर थर्ड की कक्षा बारह की छात्रा शिवानी अग्रवाल प्रथम, एचएएल स्कूल की अर्चना राजपूत दूसरे और नवयुग कन्या विद्यालय इंटर कालेज की गीताजंलि श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रही। इंटर की निजीतौर पर पढ़ाई कर रही मेघना चतुर्वेदी व आईटी कालेज की समाहत अली खान को सांत्वना पुरस्कार मिला। इसी तरह गे्रजुयेशन वर्ग की निबन्ध प्रतियोगिता में बीबीडी यूनिवर्सिटी के बीटेक की छात्रा प्रियंका प्रथम, लखनऊ यूनिवर्सिटी की बीकाम प्रथम वर्ष की छात्रा ऐश्वर्या गुप्ता द्वितीय तथा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी एण्ड मैनेजमेंट के बीकाम द्वितीय वर्ष के रंजन श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहे। वहीं श्रीरामस्वरूप् गु्रप आफ प्रोफेशनली कालेज की अमृता गुप्ता व इंस्टीट्यूट एण्ड मैनेजमेंट के आयुष बिसारिया को सांत्वना पुरस्कार मिला।

इसके अलावा कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों के लिये हुयी चित्रकला प्रतियोगिता में एचएएल स्कूल के कक्षा आठ के मुस्कान राजपूत, सिटी माण्टेसरी स्कूल इन्दिरानगर के कक्षा छह के आदित्य नारायण व नवयुग कन्या विद्यालय इंटर कालेज की ज्योति शुक्ला तीसरे स्थान पर रहीं जबकि सिटी माण्टेसरी स्कूल चैक के अक्षत शर्मा व द्रोणाचार्य अकादमी के शहंशाह गौतम को सांत्वना पुरस्कार मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+