हमने एक्शन लिया फिर आंदोलन क्यों: सुशील कुमार शिंदे

वहीं विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने इस मसले पर सरकार द्वारा सर्वदलीय बैठक बुलाये जाने की मांग की है। उन्होने रेप मामले में कानून संशोधन के लिए एक विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की है, लेकिन गृहमंत्री शिंदे ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि सरकार इस मामले को लेकर संजीदा है अत: विशेष सत्र की कोई आवश्यकता नहीं है। सरकार ने इस मामले में एक कमेटी बना दी है जिसे 30 दिन के अंदर कानून में बदलाव को लेकर अपनी रिपोर्ट देनी है।
दिल्ली के जंतर मंतर पर आज सुबह से ही प्रदर्शनकारी इकट्ठे होते रहे। हालांकि आज उनकी संख्या कल से कम थी। लोग बलात्कारियों को फांसी देने की और सरकार द्वारा इस पर कठोर कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सरकार इस मुद्दे पर असहाय है और लोगों का गुस्सा कम होने का इंतजार कर रही है।
विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने सरकार पर आरोप लगाये कि गृहमंत्री और प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे को अस्वीकार कर दिया है। अब हम राष्ट्रपति से मिलने का समय मांग रहे हैं। हम उनसे गुजारिश करेंगे कि वह इस पर संसद का विशेष सत्र बुलाये। उन्होने कहा कि सरकार ने कल जिस तरह इंडिया गेट पर महिलाओं के खिलाफ बर्बरता की और लाठी चार्ज की उसने इमरजेंसी की हदों को भी पार कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
