अटल के जन्म दिवस पर भजन और भोज का आयोजन

atal bihari vajpayee
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया कि विश्व पटल का भारत मान बढ़ाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म दिवस के अवसर पर दिनांक 25 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे कुडि़याघाट चैक पर लखनऊ के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन एवं अटल जी द्वारा रचित कविताओं का संगीता रूपान्तरण तथा सामूहिक भोज का किया गया है।

अटल जी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त बाजपेई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लखनऊ के सांसद लालजी टण्डन, गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ, महापौर दिनेश शर्मा उपस्थित रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया कि अटल जी के जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पूर्व संध्या पर 24 दिसम्बर को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से लीलावती मुंशीबाल अनाथाश्रम मोतीनगर लखनऊ में बच्चों को भोजन वितरण तथा कैण्ट विधानसभा में मौनी बाबा मंदिर पर भजन कीर्तन के उपरान्त भण्डारे का आयोजन किया गया है।

भाजपा लखनऊ महानगर के सभी 112 वार्डो एवं सभी मण्डलों में 25 दिसम्बर 2012 को श्रद्धेय अटल जी की दीर्घायु की कामना करने के लिये मंदिरों में पूजन, अस्पतालों एवं अनाथालयों में फल वितरण किया जायेगा। वहीं युग पुरूष भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने देते हुए बताया कि उनके स्वास्थ्य को लेकर 24 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से पंचकोटी महायज्ञ एवं दीपोत्सव गायत्री परिवार द्वारा किया जायेगा।

12 बजे तहरी भोज का आयोजन होगा। दोपहर 2 बजे भाजपा नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, वरिष्ठ नेता एवं सांसद लालजी टण्डन, महापौर दिनेश शर्मा उपस्थित जनों को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम आलमबाग चैराहा मौनी बाबा मन्दिर पार्क में आयोजित होगा। समस्त कार्यक्रम पूर्व विधायक सुरेश चन्द्र तिवारी तथा स्थानीय भाजपा ईकाई द्वारा आयोजित होगा। इस अवसर पर देशी घी का 101 किलो के लड्डू का भगवान को भोग लगाया जाएगा और प्रसाद वितरण होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+