गैंगरेप की पीड़िता से मिलने की हिम्मत नहीं: शीला दीक्षित

नई दिल्ली। दिल्ली के गैंगरेप की घटना पर पूरा भारत उबल रहा है, सबकी एक सुर में मांग है कि बलात्कारियों को सजा ए मौत दे दो। सड़कों पर लोग पीड़िता के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रपति भवन से लेकर संसद तक जूलूस निकाल रहे हैं वहीं अस्पताल में पीड़िता की हालत बेहद नाजुक लेकिन स्थिर है। छोटी आंत के पूरी तरह से धराशाही हो जाने के कारण लड़की के शरीर में भोजन नहीं जा सकता है। एक्सपर्ट डॉक्टरों की पूरी टीम लड़की को बचाने में लगी है वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि उनमें इतनी हिम्मत नहीं है कि वो उस पीड़ित लड़की से मिल सके और उसका सामना कर सके।

सीएम ने यह बात एक टीवी न्यूज चैनल पर कही। शीला दीक्षित ने कहा कि लड़की की सिर्फ सम्मान और इज्ज़त ही नहीं लूटी गई. है वह .शारीरिक रूप से पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है. यह सिर्फ बलात्कार नहीं है, एक तरह से हत्या है, मैं सिर्फ लड़की के मां-बाप और डॉक्टरों से मिली हूं। लड़की और लड़की के घरवालों के सामने मैं रो दूं यह ठीक नहीं होगा। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए लेकिन अफसोस यह दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र से बाहर है।

आपको बता दें कि रविवार देर रात करीब साढ़े आठ बजे दिल्ली की 23 साल की मेडिकल छात्रा के साथ बसंत विहार दिल्ली की बस में गैंगरेप हुआ था। लड़की को रेप करने के बाद दंरिदों ने चलती बस से नीचे फेंक दिया था। इस दुस्साहिक घटना को अंजाम दिया था 6 लोगों ने। पुलिस के मुताबिक सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। कल पुलिसे ने मामले की स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में सौंप दी है लेकिन अदालत पुलिस की इस रिपोर्ट से सहमत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+