आम आदमी की आंख की कीमत महज 50,000 रुपए?

रायपुर। बालोद के बाद अब बागबाहरा में हुए नेत्र कांड से स्वास्थ्य विभाग की कलई खोल दी है। साथ ही इसपर स्वास्थ्यमंत्री अमर अग्रवाल द्वारा पीडि़तों को महज 50,000 हजार दिये जाने की घोषणा जले पर नमक के समान ही लग रही है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार के राज में सारा स्वास्थ्य विभाग ही बीमार हो चुका है। इधर स्वास्थ्य विभाग के मंत्री ने 50,000 रुपए देने की घोषणा कर महज खानापूर्ति ही की है।

इसपर भाजपा का कहना है कि जो राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से सरकार द्वारा दिये जाने की घोषणा की गई है वह पर्याप्त है। मरीजों के इलाज का खर्चा स्वयं सरकार ही उठा रही है। समाज सेवी संस्था श्रीकृष्ण अग्रवाल मेमोरियल चेरीटेबल समिति ने छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले के विकासखण्ड मुख्यालय बागबाहरा में इस महीने की नौ और दस तारीख को आयोजित दो दिवसीय नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें 145 मरीजों के आंखों का इलाज किया गया। इनमे से करीब 12 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका इलाज राजधानी के एमजीएम अस्पताल में किया जा रहा है।

Chhattisgarh

आंख की कीमत महज 50,000

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने प्रभावित मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते हुए गंभीर रूप से प्रभावित मरीजों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी। यह घोषणा उन्होंने एमजीएम अस्पताल में की। साथ ही कड़ी कार्यवाही का आदेश भी दिया।

हो रहा खिलवाड़

प्रदेश में लोगों के जीवन के साथ लगातार खिलवाड़ ही हो रहा है। पहले बालोद फिर राजनांद गांव उसके बाद बारी आई बागबाहरा की। जहां मरीजों के आंखों के साथ लापरवाही बरती गई। स्वास्थ्य विभाग की हालत किसी से भी छीपी नहीं है। विभाग से लापरवाही होती रहती है और स्वास्थ्य अधिकारी मुआवजे की घोषणा कर देते हैं। लेकिन कितनों को मुआवजा मिल पाता है यह सवाल है। सरकार केवल आश्वासन देती है और जनता केवल सरकार से आस लगाई रहती है।

यूथ कांग्रेस के ध्‍यक्ष अमित जोगी कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में पूरा का पूरा स्वास्थ्य विभाग ही बीमार हो चला है। रमनराज भ्रष्टाचार का दूसरा नाम है। अगर स्वास्थ्य मंत्री को लगता है कि एक आंख की कीमत 50,000 रूपए है तो मैं उन्हें उतनी रकम देता हूं वह अपनी आंख मुझे दे दें। वहीं भाजपा के प्रवक्‍ता सच्चिदानंद उपासने का कहना है कि मुआवजे के तौर पर दी गई रकम सही है। सरकार गंभीर मरीजों का स्वयं ही इलाज करवा रही है। कांग्रेस के राज में कितने लोगों को मुआवजा मिला यह बात किसी से छिपी नहीं है। सपा के प्रदेश अध्‍यक्ष श्‍यामसुंदर शर्मा का कहना है कि प्रदेश की सरकार संवेदनहीन हो चुकी है। लगातार जनता की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। खानापूर्ति के नाम पर रकम दे देना सरासर गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+