जम्मू कश्मीर मुठभेड़ में लश्कर के पांच आतंकवादी ढेर

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात लगभग 11 बजे सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि सोपोर से करीब 3 किमी दूर सैयदपोर में आतंकियों का एक बड़ा दल छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस के एसओजी टीम और सेना ने पूरे गांव को घेर लिया। सुरक्षाबलों ने पहले उन मकानों के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जिसके पास के मकान में आतंकी छिपे हुए थे।
इसी दौरान एक आतंकवादियों ने सेना के जवान पर फायरिंग कर दिया। उसके बाद जवाबी कार्रवाई में सेना और पुलिस ने मिलकर पांच आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस के आला अधिकारी ने इसे एक बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि इस मुठभेड़ के बाद से उत्तरी कश्मीर में सक्रिय आतंकियों को बड़ा आघात लगा है। मारे गए सभी आतंकी लश्कर के हैं और यह उत्तरी कश्मीर में हाल ही में दाखिल हुए थे। सूत्रों ने बताया कि अभी भी मकान में दो आतंकी छिपे हुए है और रुक-रुक कर फायरिंग कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
