शिवाजी पार्क में स्‍मारक नहीं, ठाकरे स्‍मृति उद्यान बनेगा

मुंबई। मुंबई में अपनी दबंगई के लिये मशहूर शिवसेना ने आखिरकार बीएमसी की बात मानते हुए शिवाजी पार्क से आस्‍थाई बाल ठाकरे स्‍मारक हटा लिया। लेकिन बात यहां खत्‍म नहीं हुई है। इसे हटाते ही यहां पर बाल ठाकरे स्‍मृति उद्यान बनाने का प्रस्‍ताव रखा है। यह प्रस्‍ताव शिवसेना ने रखा और कहा कि वो इस उद्यान को ठाकरे के नाम से याद रखना चाहते हैं। शिवसेना की मांग है कि यह उद्यान ठीक उसी जगह पर बने, जहां पर बाला साहब का अंतिम संस्‍कार किया गया था।

हालांकि कुछ नेताओं का कहना है कि वो इस बबाबत बीएमसी पर दबाव नहीं डालेंगे। अगर पार्क में किसी अन्‍य जगह पर भी स्‍मृति उद्यान बना दिया गया तो उन्‍हें खुशी होगी। हालांकि बीएमसी के सूत्रों के मुताबिक कुछ अधिकारी उद्यान बनाने को लेकर सहमति दे चुके हैं। इस पर बीएमसी में एक बैठक जल्‍द ही होगी। बैठक का फैसला आने के बाद ही यह बताया जा सकेगा कि उद्यान कितना बड़ा होगा।

Bal Thackeray memorial garden in Shivaji Park

खैर कुल मिलाकर देखा जाये तो यह अच्‍छा भी होगा, क्‍योंकि अपने राजनीतिक जीवन में हर साल बाल ठाकरे ने इस मैदान से जनता को संबोधित किया। उन्‍होंने हर दशहरे पर रैलियों का आयोजन किया। खास बात यह है कि हर साल शिवाजी पार्क में हजारों लोग किसी के बुलाने पर नहीं बल्कि बाला साहब को सुनने के लिये खुद चलकर आते थे। लिहाजा यह स्‍थान शिवसेना के लिये खासा महत्‍व रखता है। अगर उद्यान बनेगा, तो वह शिवसैनिकों की भावनाओं के सम्‍मान के साथ-साथ बाला साहब को एक सच्‍ची श्रद्धांजलि भी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+