आरुषि को न्‍याय दिलाने के लिये 3 हजार लोगों ने किया ऑनलाइन हस्‍ताक्षर

Online Signature Campaign for Aarushi Talwar
गाजियाबाद। देश की सबसे बड़ी मर्डर मिस्‍ट्री ''आरुषि हत्‍याकांड'' में एक बार फिर वही मोड़ आ गया है जब लोगों ने इंसाफ के लिये एक साथ आवाज उठाया हो। लगभग 3 हजार लोगों ने इस हत्‍याकांड में केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (सीबीआई) की जांच पर सवाल उठाते हुए न्‍याय की मांग की है।

याचिका में लोगों ने आरुषि के माता-पिता नुपुर तलवार और राजेश तलवार के लिये न्‍याय की मांग की है। मालूम हो कि दोनों पर आरुषि तलवार और हेमराज के हत्‍या के आरोप में मुकदमा चल रहा है। तलवार दंपत्ति के करीबी राहुल मिश्रा ने कहा है कि हमने ईमेल की एक श्रृखंला तैयार की है जिसके द्वारा लोगों में याचिका की सूचना फैलाई जा रही है।

राहुल मिश्रा ने बताया कि हमने इसके लिये सोशल नेटवर्किंग साइट्स की भी सहायता ले रहे हैं। राहुल मिश्रा ने कहा कि हमें आशा है कि हम इसके माध्‍यम से जागरुकता पैदा करने में सफल रहेंगे। आपको बातते चलें कि आरुषि तलवार की आज से चार साल पहले 16 मई को उसके नोएडा स्थित आवास में हत्या हो गई थी। इसके एक दिन बाद तलवार दंपत्ति के घरेलू नौकर हेमराज का शव घर की छत पर मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+