जल्‍द ही पेश होगी दमदार नैनो : टाटा मोटर्स

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अपनी खुशियों की चाभी यानी की टाटा नैनो को नये अवतार को बाजार में पेश करेन की योजना बना रहें हैं। आपको बता दें कि हाल ही में टाटा ग्रूप के चेयरमैन रतन टाटा ने बताया कि दुनिया की सबसे छोटी कार के तौर जिस प्रकार से नैनो का प्रचार-प्रसार और मार्केटिंग रणनीति आपनाई जानी चाहिए थी वैसा नहीं किया गया था।

कंपनी अब नैनो को और भी पॉवरफूल अंदाज में पेश करने की सोच रही है। आपको बता दें कि इस वर्ष की शुरूआत में ही कंपनी ने नैनो को कई विभिन्‍न रंगों के साथ बाजार में पेश किया था, लेकिन उसके बावजूद भी कंपनी को कुछ खास फायदा नहीं मिला। लेकिन अब कंपनी नई टाटा नैनो को नैनो को वी2 के नाम से पेश किया जायेगा। सूत्रों के हवाले से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार नई नैनो में कंपनी और दमदार और मजबूत इंजन का इस्‍तेमाल कर सकती है।

इसी क्रम में टाटा मोटर्स ने हाल ही में 2 सिलेंडर की क्षमता का इंजन का निर्माण किया है। नई टाटा नैनो में कंपनी कई तरह के फेरबदल कर रही है। इसके डिजाइन के साथ-साथ इसके रंगो और डैशबोर्ड को और भी आकर्षक बनाया जा रहा है। इसके अलावा नैनो में आगे की तरफ हेडरेस्‍ट सीट का प्रयोग किया जायेगा। जिससे कि आगे बैठने वाले को यात्रा के दौरान और भी आराम होगा।

वहीं साईड मिरर और फ्लोर मैट में भी कंपनी परिवर्तन कर रही है। कुल मिलकार कंपनी नई नैनो को आकर्षक बनाने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है। नैनो को कंपनी और अन्‍य रंगो के साथ भी पेश करेगी। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कंपनी नैनो को अन्‍य तीन रंगो हरा, पर्ल व्‍हीईट, और नारंगी रंग में भी पेश करेगी। अब आपके पास नैनो को अपने मनपसंद रंग का चुनने के लिए और भी बेहतर विकल्‍प होंगे। सूत्रों के हवाले से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कंपनी जल्‍द ही अपनी इस नई नैनो को पेश कर सकती है। आपको बता दें कि नैनो टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा का ड्रीम प्रोजेक्‍ट है और कंपनी किसी भी तरह इस कार को सफल साबित करना चाहती है।

देखें तस्‍वीरें • टॉप 50 सेक्‍सी ग्रीड गर्ल्‍स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+