भुज में आज चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे राहुल गांधी

दोनों ही पार्टियों के नेता लगातार चुनावी सभाएं कर जनता से वोट देने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। सोनिया गांधी, नरेंद्र मोदी पर केंद्र द्वारा दिये गये धन के दुरूपयोग का आरोप लगा रही हैं तो मोदी ने महंगाई और गलत नीतियों के लिए केंद्र की आलोचना की है।
आज दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। अत: राज्य में चुनावी हल काफी तेज रहेगी। वोटों की गिनती 20 दिसंबर को होगी। कांग्रेस और भाजपा इस चुनाव को गंभीरता से ले रही हैं क्योंकि मोदी की यहां जीत के साथ ही उनके प्रधानमंत्री बनने के अवसर और बढ़ जायेंगे। वहीं अगर कांग्रेस इन चुनावों में कुछ बेहतर प्रदर्शन कर पाती है तो इसे लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी मनोवैज्ञानिक जीत माना जाएगा।
कांग्रेस, भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications