सरक्रीक मुद्दे को जनता से छिपा रहे हैं प्रधानमंत्री: नरेंद्र मोदी

narendra-modi
पालनपुर। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है‍ कि वह सरक्रीक मुद्दे को जनता से छिपा रहे हैं। उन्‍होंने पालनपुर में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सरक्रीक सिर्फ देश की जमीन का हिस्‍सा नहीं है बल्कि जनता के शरीर का हिस्‍सा है। इसके साथ ही उन्‍होने यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को आड़ें हाथों लेते हुए कहा कि सोनिया गांधी मुझे देश भक्ति न सिखायें।

असम में हुई हिंसा पर उन्‍होने प्रधानमंत्री को घेरते हुए कहा कि सोनिया गांधी गुजरात पर हिंसा के आरोप लगाती हैं लेकिन वह असम में हुए दंगो का जवाब नहीं देती हैं। उन्‍होने कांग्रेस पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया।

मोदी ने पाकिस्‍तान के गृहमंत्री रहमान मलिक द्वारा बाबरी मस्जिद विध्‍वंस और मुंबई हमले की तुलना किये जाने पर कहा कि सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। उन्‍होने कहा कि इस पर जवाब देने के लिए सरकार के पास कुछ नहीं हैं। सरकार में आज इतना दम नहीं कि इन सवालों का वह जवाब दे सके।

आज गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान का अंतिम दिन है। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भुज में और मोदी ने जनता को पालनपुर में सम्‍बोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+