ठंड में गरीबो और बेसहारा लोगों की सपा को फिक्र नहीं: भाजपा

Akhilesh Yadav
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने सपा सरकार द्वारा अभी तक ठंडक से बचाव के लिए रैन बसेरा व अलाव की व्यवस्था न किए जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने आज पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि दिसम्बर आधा बीतने को है। सरकार ने पूरे प्रदेश में अब तक कही भी ठंडक से बचाव के लिए न तो रात्रि में अलाव की व्यवस्था की गई है न ही रैन-बसेरा। जहां गरीब-बेसहारा लोग ठंडक से अपना बचाव कर सके। गरीबों के लिए कम्बल योजना अभी तक अधर में ही है।

राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि सरकार महोत्सवों के रंगारंग कार्यक्रमों में व्यस्त है उसे गरीब-बेसहारा लोगों के बारे में चिन्ता करने का समय नहीं है। श्री तिवारी ने कहा कि सरकार लोकलुभावनी घोषणाएं कर प्रदेश की जनता की प्रसन्नता बटोरने का प्रयास कर रही है। लेकिन सरकार के पास जनता दरबार में आएं फरियादियों से लेकर किसानों तक की किसी भी समस्या निदान के लिए कार्यवाही सुनिश्चित करने में रूचि नही रखती। श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश में डीजल की कीमतों से आज तक वैट नही हटाया गया जिससे किसानों को रवि की फसलों की सिंचाई मे कोई सहूलियत मिलती।

गन्ना की घोषित कीमत उसके उत्पादन लागत के बराबर भी नही है। किसानों के लिए घान खरीद केन्द्रो की व्यवस्था आज तक नही की गई। किसान अपना धान औने-पौने दाम पर आढ़तियों को बेचने को मजबूर है। श्री तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकार वोट के लालच में समाज के केवल एक वर्ग को प्रशन्न करने में लगी हुई है। समाज के शेष वर्ग की उसे चिन्ता नही। श्री तिवारी ने बसपा-सपा द्वारा प्रोन्नति में अरक्षण के मुद्दे को इतना तूल देने पर खेद और आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के मुद्दे पर सपा आज तक विरोध कर रही है।

सपा खुदरा व्यापार में विदेशी निवेश के मुद्दे पर भारतबंद मे विरोधी पार्टियों के साथ खड़ी होती है तो दूसरी तरफ संसद मे कांग्रेस के पक्ष में खड़ी होती है। महिलाओं की आवादी 50प्रतिशत से अधिक है। श्री तिवारी ने कहा कि सरकार जनसरोकार के मुद्दो, गरीब मजदूर किसान तथा बेरोजगारों की समस्याओं के प्रभावी निदान के प्रति पूरी तरह उदासीन है। सरकार के अन्दर अर्न्तविरोध के कारण शासन-प्रशासन मे जवाब देही का पूरा अभाव है। परिणाम पूरे प्रदेश में अफरा तफरी की स्थिति है।

श्री तिवारी ने सरकार से मांग कि वह गरीब-बेसहारा लोंगो के लिए ठंडक से बचने के लिए अविलम्ब रैन बसेरा/अलाव की व्यवस्था का प्रबन्ध कर डीजल से वैट हटाये ताकि किसानों को राहत मिल सके तथा लोकतंत्र सेनानियों को मध्यप्रदेश व बिहार सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को अविलम्ब लागू करने की व्यवस्था करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+