लुईस खुर्शीद पर लूट, डकैती और हत्‍या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

Attempt to murder case against Louise Khurshid
मैनपुरी। वनइंडिया ने इस खबर को सबसे पहले प्रकाशित किया था कि पूर्व कानून मंत्री और मौजूदा विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्‍नी लुईस खुर्शीद मैनपुरी में विरोध प्रदर्शन कर रहे विकलांगों पर गाड़ी चढ़ा दी थी। इस हादसे में दो लोग बुरी तरह से जख्‍मी हो गये थे। अब इस मामले में अरविंद केजरीवाल की नवगठित पार्टी "आम आदमी पार्टी" के एक सदस्‍य ने लुईस खुर्शीद के खिलाफ लूट,डकैती और हत्‍या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करवाया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार उत्‍तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में आम आदमी पार्टी के जिला अध्‍यक्ष विवेक यादव ने लुईस खुर्शीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। यादव ने पुलिस को दी गई शिकायत पत्र में लिखा है कि बीते बुधवार को लुईस खुर्शीद ने मैनपुरी में एक नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन करने के लिए आई हुई थी और इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्‍हें काला झंडा दिखाया था। कार्यकर्ताओं के इस विरोध से गुस्‍से में आकर लुईस खुर्शीद की कार ने यादव और उनके अन्‍य साथियों को कुचलने का प्रयास किया।

लुईस खुर्शीद के अलावा विवेक यादव ने दस कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर भी मुकदमा दर्ज करवाया है। एसएसपी मैनपुरी शलभ माथुर ने फोन पर बातचीत कर वनइंडिया को बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और इस आधार पर कार्रवाई की जायेगी। हालांकि इस पूरे प्रकरण का वीडियो रिकॉर्डिंग मंगाया गया है और उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

क्लिक करें और पढ़ें: सलमान खुर्शीद की पत्‍नी लुईस खुर्शीद ने प्रदर्शन कर रहे विकलांगों पर चढ़ाई गाड़ी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+