पहले देश का इतिहास-भूगोल पढ़ें राहुल गांधी: मोदी

सिद्धपुर। गुजरात में पहले चरण के मतदान के लिए गुरूवार को वोट डाले गये जिसमें अभी तक रिकार्ड मतदान हुआ। दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। जहां मोदी खुद चुनावी रैलियां कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए प्रचार राहुल गांधी कर रहे हैं। जिसके कारण मोदी बनाम राहुल गांधी की जंग तेज हो गयी है। राहुल गांधी ने एक बार फिर से मोदी के विकास पर सवाल उठाये हैं। उनका कहना है कि मोदी का विकास केवल कुछ लोगों के लिए हैं ना कि सभी के लिए जिस पर गुजरात के मुख्य मंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पहले राहुल बाबा देश का इतिहास-भूगोल पढ़कर आओ तब गुजरात के विकास की बात करना।

मोदी ने कहा कि मेरे पिता ना देश के कभी प्रधानमंत्री थे और ना ही कभी गांव के संरपंच लेकिन इसके बावजूद देश और गुजरात के लोग मुझे प्यार करते हैं जबकि आप यानी राहुल गांधी, गांधी परिवार के पुत्र हैं तो क्या आप सबके चेहेते है, यह आपने कैसे समझ लिया। आप को लोग क्या मानते हैं यह चुनावी नतीजे आपको बता देंगे। गुजरात के विकास पर बोलने का आपको कोई अधिकार नहीं हैं।

Rahul Gandhi's speech writer didn't do his homework: Modi

गौरतलब है कि राहुलगांधी से पहले उनकी मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी मोदी के गुजरात विकास पर सवाल उठाये थे। जूनागढ़ में रैली को संबोधित करते हुए यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी ने कहा था कि मोदी एक दगाबाज नेता है, वो केन्द्र सरकार से गुजरात के विकास पर करोड़ो रूपेये ऐठें हैं लेकिन विकास कुछ नहीं करते हैं। उनकी कथनी और

करनी में फर्क है। विकास-विकास चिल्लाने वाले मोदी यह भूल गये हैं इसके पीछे केन्द्र सरकार है ना कि उनकी भाजपा सरकार। अगर वो वाकई में विकास करते तो पूरा राज्य विकसित क्यों नहीं हुआ। पूरे राज्य के विकसित करने की जिम्मेदारी तो केवल राज्य सरकार की होती है उसमें मोदी फेल गये हैं। यहां की सड़के ऐसी हैं जहां चलना मुश्किल है, बारिश में हाल तो और खराब हो जाता है तो वहीं किसान गुजरात में अपनी दुर्दशा पर रो रहा है। केवल कुछ इलाकों में ही विकास हो जाने से राज्य विकसित नहीं हो जाता है। विकसित होने के लिए संपूर्ण विकास होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+