सिर्फ 2 घंटे: ट्रेन में ही प्यार, इजहार, शादी और बवाल

मगर दो घंटे में ट्रेन तब अलीगढ़ पहुंची तो दोनों एक दूसरे के प्यार में इस कदर गिरफ्तार हो चुके थे कि साथ जीने और मरने तक की कसम खा ली। अलीगढ़ से ट्रेन निकली तो दोनों ने शादी का फैसला ले लिया। सिर्फ फैसला ही नहीं चलती ट्रेन में दोनों ने शादी भी कर लिया। युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरा तो सहयात्री आर्शिवाद देकर शादी के साक्षी बने। पूर्वा एक्सप्रेस के एसी-3 कोच मंड़प बन गया।
मगर कहते हैं ना कि प्यार का बुखार जब उतरता है तो गलत या सही का अंदाज होता है। इस प्रेम कहानी भी भी ऐसा ही हुआ। गाड़ी अभी टूंडला पहुंची थी कि मीडिया को इस बात की जानकारी हो गई। ट्रेन में शादी की मजेदार खबर सुनकर टूंडला स्टेशन पर मीडियाकर्मियों ने जमघट लगा दिया। मीडियाकर्मी जैसे ही एसी-3 कोच में घुसे तो शादी करने वाला जोड़ा बर्थ के नीचे छुप गया। पहले तो कुछ यात्रियों ने मीडियाकर्मियों से कहा कि जोड़ा तो पिछले स्टेशन पर उतर गया है। मगर थेड़ी देर बाद यात्रियों ने जोड़े को सीट के नीचे से बाहर आने को कहा।
पढ़ें- अजब-गजब खबरों में पढ़ें- रेस्त्रां जहां बनते हैं लिंग के व्यंजन
दोनों ने मीडिया से बात करने से मना कर दिया। युवती ने तो उल्टे यह कह दिया कि वो पहले से शादीशुदा है। ट्रेन के यात्रियों ने टूंड़ला के निकट ट्रेन में शादी किये जाने की पुष्टि की। यात्रियों की मानें तो युवक लखनऊ का रहने वाला है जबकि युवती के बारे में कुछ पता नहीं है। कुछ यात्रियों ने बताया कि युवती एक शादी समारोह से वापस लौट रही थी।


Click it and Unblock the Notifications
