यूपी में हुए थे फेल, क्‍या गुजरात जिता पायेंगे 9 LPG सिलेंडर?

[अजय मोहन] मौका देखकर चौका मारना कांग्रेस की बहुत पुरानी आदत है और फिर चाहे किसी विधानसभा चुनाव में वाह वाही लूटनी हो या किसी मामले को दबाना हो, कांग्रेस इस काम में हमेशा से माहिर रही है, लेकिन कई बार चौका लगता नहीं और ज्‍यादा रन बटोरने के चक्‍कर में खिलाड़ी आउट हो जाते हैं। अरे भाई खिलाड़ी तो ये कांग्रेसी हैं न, जिन्‍होंने गुजरात विधानसभा चुनाव में वोटिंग से ठीक पहले सब्सिडी वाले एलपीजी के 9 सिलेंडर देने की तैयारी कर ली है। अब चुनाव आयोग कुछ भी बोलता रहे, पार्टी को जो करना था उसने कर दिया।

LPG

खैर सीधी बात करें तो गुजरात में वोटिंग से ठीक पहले 9 सिलेंडर का ऐलान करना कांग्रेस का वोटबैंक कहीं न कहीं बढ़ा ही देगा, लेकिन ये 9 सिलेंडर जीत दिला पायेंगे या नहीं यह सोचने वाली बात है। खैर वोटरों का क्‍या रुख है, यह कहना जल्‍दबाजी होगा क्‍योंकि सामने नरेंद्र मोदी हैं। हां इतिहास के पन्‍ने पलटें तो कांग्रेस का रिकॉर्ड खराब जरूर मिलेगा। यहां इतिहास के पन्‍ने दो-चार साल पीछे नहीं पलटने होंगे, बस चंद महीनी पीछे जाइये तो आपको यूपी विधानसभा चुनाव मिलेगा।

फरवरी-मार्च 2012 में हुए विधानसभा चुनाव के ठीक पहले सलमान खुर्शीद ने मुसलमानों को ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण देने की बात कह डाली। उन्‍हें यह बात अपनी लुइस खुर्शीद के चुनाव क्षेत्र फरुर्खाबाद में कही। सोचा ऐसा करने से पूरे राज्‍य में वोट मिलें न मिलें, कम से कम मुस्लिम बहुल्‍य फरुर्खाबाद से तो मिल ही जायेंगे। लेकिन परिणाम उलटे हुए। एक निर्दलीय उम्‍मीदवार विजय सिंह ने इस सीट पर 33005 वोटों के साथ जीत दर्ज की। श्रीमती खुर्शीद 22927 वोटों के साथ तीसरे स्‍थान पर रहीं। वहीं दूसरे स्‍थान पर भाजपा के मेजर सुनील दत्‍त रहे। पूरी कांग्रेस की बात करें तो यूपी में वो महज 38 सीटें मिलीं और जमकर किरकिरी हुई।

अब अगर गुजरात में आयें तो मोईली ने वोटिंग से ठीक दो दिन पहले सब्सिडी वाले सिलेंडर देने की बात कही। यह घोषणा पहले भी की जा सकती थी। लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया, क्‍योंकि उसे मौके का इंतजार था। और हम आपको बताना चाहेंगे कि अगर यह घोषणा मंगलवार को नहीं होती, तो तब होती जब कांग्रेस सरकार किसी संकट में फंसती, जैसे पेट्रोल के दाम, भ्रष्‍टाचार के आरोप, आदि। क्‍योंकि जब-जब पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, तब तब विरोधी दलों और मीडिया का ध्‍यान हटाने के लिये कांग्रेस ने ऐसे शिगूफे छोड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+