सितार सम्राट पंडित रविशंकर का निधन
एक दुखद खबर आ रही है, सितार वादक पंडित रविशंकर का आज सुबह 6 बजे न्यूयार्क में निधन हो गया है। वो 92 साल के थे। सितार सम्राट पंडित रविशंकर पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें 1999 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनकी बीमारी की खबर अमिताभ बच्चन ने दी थी और कहा था कि 92-वर्षीय सितार वादक ऑपरेशन के लिए कैलिफोर्निया में हैं।
मालूम हो कि पंडित रवि शंकर का जन्म 7 अप्रैल 1920 को बनारस में हुआ था। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा उस्ताद अल्लाऊद्दीन खाँ से प्राप्त की।अपने सितार की तान से भारत का नाम पूरी दुनिया में रौशन करने वाले पंडित रविशंकर को साल 1999 में भारत रत्न से सम्मनित किया गया था। पंडित रवि शंकर को कला के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन 1967 में पद्म भूषण भी दिया गया था।



Click it and Unblock the Notifications
