परमाणु क्षमता वाली अग्नि 1 मिसाइल का सफल परीक्षण

बालासोर। मिसाइल तकनीक में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए भारत ने परमाणु क्षमता वाली अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण बुधवार की सुबह ओडीशा के बालासोर तट पर किया। यह परीक्षण भारतीय सेना के स्‍ट्रैटेजिक फोर्स कमांड द्वारा किया गया। इस मिसाइल का भार 12 टन है, लंबाई 15 मीटर और यह अपने साथ एक हजार किलो युद्धक सामग्री ले जा सकती है। इसकी मारक क्षमता 700 किलोमीटर है।

अग्नि-1 मीडियम रेंज की बैलेस्टिक मिसाइल है, जिसका निर्माण डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने किया है। अग्नि-1 का निर्माण पहले ही किया जा चुका है, यह उसका लेटेस्‍ट वर्जन है। इस मिसाइल का निर्माण भारत डाइनेमिक्‍स लिमिटेड के साथ मिलकर किया गया है। यह मिसाइल डीआरडीओ भारतीय सेना को पहले ही हवाले कर चुकी है। इस दौरान डीआरडीओ के कई बड़े वैज्ञानिक उपस्थित थे। साथ में सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे। भारत की दमदार मिसाइलें, जिनसे डरते हैं दुश्‍मन।

गौरतलब है कि डीआरडीओ ने अग्नि की सीरीज में कई मिसाइलों का निर्माण किया है। उनमें अग्नि-1 (मारक क्षमता 700 किलोमीटर), अग्नि-2 (मारक क्षमता 2000 किमी), अग्नि-3 (3000 किमी), अग्नि-4 (3500 व उससे अधिक) और अग्नि-5 (5000 किमी से अधिक) हैं।

अग्नि-1 बैलेस्टिक मिसाइल के परीक्षण पर आईटीआर डायरेक्‍टर एमवीकेवी प्रसाद ने कहा, "यह एक अभ्‍यास परीक्ष्‍ण था, जो सना द्वारा किया गया है। इससे हम यह सुनिश्चित करने में कामयाब रहे कि भारतीय सेना इस मिसाइल का उचित ढंग से कर सकेगी।"

अग्नि-1 भारत की एक मात्र मिसाइल है, जिसमें सॉलिड प्रोपेलेंट लगाये जाते हैं और इसमें स्‍पेशियलाइज्‍ड नेवीगेशन सिस्‍टम लगा है, जो सटीक निशाने पर वार करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+