चुनाव आयोग ने निकाली वीरप्‍पा मोइली के 9 सिलेंडरों की गैस

Moily says, govt not yet decides 9 cylinders
नई दिल्ली (वनइंडिया ब्‍यूरो)। चुनाव आयोग की कड़ी फटकार के बाद वीरप्‍पा मोइली के 9 एलपीजी सिलेंडरों की सारी गैस निकल गई है। कल जिस बात का ऐलान पेट्रोलियम मंत्री ने खुद किया था, उसी पर आज कह रहे हैं कि सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।

जी हां अगर आप कल गुजरात में यह सोच कर वोट देने जा रहे हैं, कि आपको साल में 9 सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलेंगे, तो एक बार फिर सोच लीजिये, क्‍योंकि फिलहाल ऐसा नहीं होने वाला है। केंद्र ने जो घोषणा कल की थी, उस पर आयोग की नजरें टेढ़ी हो गईं, जिसके बाद मोइली ने कहा कि अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है, हालांकि चर्चा जरूर चल रही है।

मोइली ने मीडिया से कहा कि केंद्र ने ऐसा प्रस्‍ताव जरूर तैयार कर‍ लिया है, लेकिन पास नहीं किया है। अगर ऐसा प्रस्‍ताव पारित हो गया होता तो जनता के साथ-साथ चुनाव आयोग को जानकारी दे दी गई होती। मोइली ने कहा कि सरकार फिलहाल 6 सिलेंडर वाले निर्णय की समीक्षा कर रही है।

गौरतलब है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनावों के चलते आचार संहिता लगी हुई है, जिस वजह से कोई भी पार्टी कोई घोषणा नहीं कर सकती है। ऐसे में कांग्रेस अब तक तीन घोषणाएं कर चुकी है। इससे पहले हाल ही में नकद सब्सिडी ट्रांसफर योजना और यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान अल्‍पसंख्‍यकों को आरक्षण देने की घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+