उल्‍टा चोर कोतवाल को डांटे- माया ने उपराष्‍ट्रपति को खरी खोटी सुनायी

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। प्रमोशन में रिजर्वेशन बिल पर आज राज्‍यसभा हंगामे की भेंट चढ़ गया और कल तक के लिये स्‍थगित करना पड़ा। स्‍थगन का ऐलान होते ही उत्‍तर प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती अपना आपा खो बैठीं और सभापति एवं उपराष्‍ट्रपति हामिद अंसारी को खरीखोटी सुना डाली। ये तो वही बात हुई न कि उल्‍टा चोर कोतवाल को डांटे।

Mayawati

मायावती ने कहा कि उपसभापति बिना ये बताये कि वो बिल को लेकर क्‍या करना चाहते हैं रोज-रोज दोपहर 12 बजे सदन से चले जाते हैं। इस बिल पर बहस के दौरान उपसभापति हामिद अंसारी से भिड़ते हुए मायावती ने कहा कि प्रमोशन बिल पर बहस कराया जाये और उपसभापति को इसकी व्‍यवस्‍था करनी चाहिए ताकि सदन सुचारु रूप से चल सके।

इस दौरान मायावती की बॉडी लैंगवेज भी काफी आक्रामक थी। जैसा कि आप तस्‍वीर में देख सकते हैं। सदन में प्रश्‍नकाल सामान्‍य रूप से चल रहा था और करीब साढ़े 11 बजे मायावती अपनी पार्टी सदस्‍यों के साथ सदन में आई। अपनी सीट पर आते ही मायावती ने अप्रत्‍याशित ढंग से हामिद अंसारी से कहा कि सदन की कार्यवाही हमेश प्रश्‍नकाल के बाद स्‍थगित हो जाती है।

मायावती ने कहा, "12 बजे आप चलें जाते हैं और सदन ठप्‍प हो जाता है तो फिर इसकी व्‍यवस्‍था कौन करेगा? सदन की कार्यवाही सामान्‍य रूप से चले इस बात की जिम्‍मेदारी आपकी है।" अंसारी ने उनसे शांत होने की अपील करते हुए कहा कि सदन सभी दलों के सहयोग से ही सुचारू रूप से चल सकता है और वह अभी प्रश्नकाल चलने दें, लेकिन नाराज मायावती ने उनकी अपील अनसुनी कर दी और आसन के समीप आ गईं। इस हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन के अंदर आक्रामक अंदाज में बोलने वाली मायावती को अगर एक बार माफ भी कर दिया जाये, तो बाहर आने पर क्‍या हुआ उसे देख आप भी सोच में पड़ जायेंगे। बाहर आते ही मायावती ने मीडिया के सामने भी अंसारी को जमकर भला-बुरा कहा।

हम मायावती से पूछना चाहेंगे कि क्‍या वो संसद की प्रत्‍येक कार्यवाही में समय से पहुंच जाती हैं, जो देश के उपराष्‍ट्रपति पर सवाल उठा रही हैं? आरक्षण अथवा दलितों से जुड़े मुद्दों के अलावा मायावती शायद ही कभी सदन में समय पर पहुंचती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+