गुड़गांव: आईसीयू में सरेआम गोलीबारी, बेटे की मौत, बाप जख्‍मी

गुड़गांव। खुलेआम बदमाशियों की कहानियों तो आपने बहुत सुनी होंगी मगर मंगलवार को गुड़गांव एक अस्‍पताल में जो कुछ हुआ उसे आपने पहले ना तो सुना होगा और ना ही देखा होगा। हाथियारों से लैसे आधा दर्जन से ज्‍यादा गुंडे एक अस्‍पताल के आईसीयू में दाखिल हुए और वहां भर्ती बाप-बेटे को गोलियों से छलनी कर सबके सामने आसानी से निकल गये। इस घटना में बेटे की फौरन मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से जख्‍मी है। इस घटना ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्‍या राजधानी के बिल्‍कुल सटे शहरों में कानून व्‍यवस्‍था इस कदर लचर हो चुकी है कि हर तरफ गुंडाराज व्‍याप्‍त हो गया है। हालांकि सीसीटीवी कैमरे बदमाशों के चेहरे कैद हो गये है और जांच की जा रही है। वहीं इस हादसे में कुछ अन्‍य मरीजों के भी घायल होने की सूचना है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बीते साल 2011 में गुड़गांव के खांडसा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में संघर्ष हुआ था। इस संघर्ष में पुलिस शिकायत के बाद 55 वर्षीय सतबीर और 30 वर्षीय उसके बेटे जोगेंद्र पर कातिलाना हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मुकदमें को लेकर मंगलवार को अदालत में पेशी थी। दोनो गुट के लोग पेशी पर आये थे इसीबीच अदालत जाने से पहले दोनों गुटों में फिर मारपीट हो गई। इस मारपीट में सतबीर और उसका बेटा जोगेंद्र जख्‍मी हो गये थे जिन्‍हें सनराइज अस्पताल के आइसीयू में दाखिल कराया गया था।

Shootout at Gurgaon hospital's ICU

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार करीब 10 लोग अस्‍पताल पहुंचे और रिसेप्‍शन पर सतबीर और जोगेंद्र के बारे में पूछा। नर्स ने उन्‍हें तीमारदार समझकर बता दिया और उसके बाद वो लोग आईसीयू में दाखिल हो गये। बदमाशों ने आईसीयू में भर्ती सतबीर और उसके बेटे जोगेंद्र पर एक साथ कई फायर किए। दोनों ने बचने का प्रयास किया, लेकिन सतबीर व जोगेंद्र के सिर के पिछले हिस्से में एक गोली लग गई। इस हादसे में जोगेन्‍द्र की मौत हो गई जबकि सतबीर भी जिंदगी से जूझ रहा है। पुलिस आती उससे पहले हमलावर चंपत हो चुके थे। पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले की जांच के लिये टीमों का गठन किया है और जल्‍द से जल्‍द आरोपितों की गिरफ्तारी के भी आदेश दिये हैं। वहीं खबर यह भी है कि पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और सीसीटीवर फुटेज से उनकी मिलान कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+